फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PL Puia says that Priyanka Gandhi will be face of Congress election campaign in UP

यूपी विधानसभा चुनाव: पीएल पुनिया बोले, प्रियंका गांधी होंगी कांग्रेस के चुनाव अभियान का चेहरा

Sun, 17 Oct 2021 04:50 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 17 Oct 2021 04:50 PM IST
सार

पुनिया को शुक्रवार को ही यूपी में अगले साल होने वाले चुनाव के लिए पार्टी की चुनाव प्रचार के प्रमुख 20 सदस्यों वाली समिति का प्रमुख बनाया गया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में कोई भी नेता प्रियंका गांधी से ज्यादा लोकप्रिय नहीं है।

विज्ञापन
PL Puia says that Priyanka Gandhi will be face of Congress election campaign in UP
PL Punia - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस की प्रचार समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष पीएल पुनिया ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी के चुनाव अभियान का चेहरा प्रियंका गांधी वाड्रा होंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान में राज्य में सबसे लोकप्रिय राजनीतिक हस्ती अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव प्रियंका गांधी ही हैं।

विज्ञापन


पुनिया को शुक्रवार को ही यूपी में अगले साल होने वाले चुनाव के लिए पार्टी की चुनाव प्रचार के प्रमुख 20 सदस्यों वाली समिति का प्रमुख बनाया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बहुत ही कम मौकों पर पार्टी का मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा की है। इसकी अभी तक घोषणा नहीं करने से पार्टी की उम्मीदवारी प्रभावित नहीं होगी क्योंकि पार्टी के पास भाजपा के खिलाफ खड़ा करने के लिए पहले से ही प्रियंका गांधी जैसी शख्सियत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में कोई भी नेता प्रियंका गांधी से ज्यादा लोकप्रिय नहीं है। जहां तक सवाल है कि कांग्रेस का चुनाव अभियान किसे केंद्र में रखकर लड़ा जाएगा, तो हम खुशकिस्मत हैं कि प्रियंका गांधी प्रचार के लिए हमेशा तैयार हैं। प्रियंका गांधी जी ही हमारा एक चेहरा होंगी जिनके इर्द-गिर्द पूरा चुनाव अभियान चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने शुक्रवार को यूपी के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए विभिन्न पैनल गठित किए। इस दौरान सबसे महत्वपूर्ण चुनाव अभियान समिति का प्रमुख पीएल पुनिया को नियुक्त किया गया। कांग्रेस ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) की चुनाव अभियान समिति, चुनाव रणनीति और योजना समिति, चुनाव समन्वय समिति, चार्जशीट समिति और चुनाव घोषणा पत्र समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

20 सदस्यीय अभियान समिति के प्रमुख पुनिया जबकि संयोजक प्रदीप जैन बनाए गए हैं। पैनल में मोहसीना किदवई, प्रमोद तिवारी, राज बब्बर, आरपीएन सिंह, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी भी शामिल हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी में तीन नए उपाध्यक्ष, 13 महासचिव और 31 सचिव नियुक्त किए हैं। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र तैयार करने के लिए गठित कमेटी की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को सौंपी है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार शाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नए पदाधिकारियों और चुनाव के मद्देनजर गठित कमेटियों की घोषणा की। उपेंद्र सिंह, मकसूद खान और जयवंत सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। मोनिंदर सूद वाल्मीकि, सुबोध श्रीवास्तव, अरशद अली गुड्ड़ू, जय करन वर्मा, मुकुंद तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सरिता पटेल, अखिलेश शुक्ला, सचिन चौधरी, शरद मिश्रा, धर्मेंद्र निषाद, अभिषेक पटेल और दिनेश कुमार सिंह को पीसीसी महासचिव नियुक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed