फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pits dug for Jaljeevan Mission are becoming a cause of concern

Lucknow News: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गड्ढ़े बन रहे चिंता का सबब

Tue, 07 Jan 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 07 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Pits dug for Jaljeevan Mission are becoming a cause of concern
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना सहित जिले के गांवों में लोगों को नल से जल देने के लिए पाइपलाइन बिछाई जा रही है। जलजीवन मिशन योजना के तहत हो रहे इस कार्य में ठेकेदार ने सड़क खोदकर पाइप तो बिछा दी लेकिन इसकी मरम्मत करना भूल गए। इससे कई मार्गों पर कीचड़ हो गए। कहीं जलभराव तो कहीं मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन


जिलेवासियों को सुविधा देने के लिए शुरू की गई पाइप पेयजल योजना फिलहाल परेशानी का सबब बनी हुई है। चाहे नगर पालिका परिषद भिनगा हो, चाहे नगर पंचायत इकौना या फिर ग्राम पंचायतें। सभी का हाल जैसा ही है। जल निगम की ओर से कराए जा रहे इस कार्य में लगे कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों ने पाइपलाइन बिछाने के लिए कहीं मार्ग तो कहीं मार्ग की पटरियों को खोद दिया। इसमें पाइप डालने के बाद खानापूरी के लिए मिट्टी तो डाल दी लेकिन मार्ग मरम्मत करना भूल गए। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मार्ग व पटरियों पर बनी नालियां, उनमें कीचड़ व जलभराव लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। इसकी लगातार शिकायत के बाद भी अधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोपकर अपने दायित्वों से पल्ला झाड़ रहे हैं। ऐसा ही कुछ नगर पालिका भिनगा में देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगी मरम्मत
इस बारे में ईओ डॉ. अनीता शुक्ला का कहना है दिशा की बैठक में डीएम ने अधिशाषी अभियंता जल निगम को तलब कर मार्ग मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। उम्मीद है जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed