फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pillars are being built to connect both parts of Kesarikheda ROB.

Lucknow News: केसरीखेड़ा आरओबी के दोनो हिस्सों को जोड़ने के लिए बनने लगे पिलर

Sat, 03 Jan 2026 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Pillars are being built to connect both parts of Kesarikheda ROB.
पुल के लिए बनाया जा रहा पिलर।
लखनऊ। सेतु निगम ने कृष्णानगर क्षेत्र में केसरीखेड़ा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के दोनों हिस्सों को जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए रेलवे ट्रैक के दोनों ओर दो पाइल और पिलर बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

सेतु निगम के अधिकारियों के अनुसार, आरओबी के दोनों हिस्सों को जोड़ने के लिए एक-एक मुख्य पिलर का निर्माण किया जा रहा है। शुक्रवार को आठ ग्रुप के पाइल तैयार कर उनके चबूतरों पर स्लैब डालने का काम पूरा कर लिया गया। अब इसके ऊपर पिलर खड़े किए जाएंगे।
विज्ञापन

रेलवे ने पुल को जोड़ने की डिजाइन को मंजूरी दे दी है, जिसके आधार पर गार्डर निर्माण भी तेजी से हो रहा है। परियोजना के अनुसार, जनवरी में दोनों मुख्य पिलर और गार्डर रखने का काम पूरा होगा। फरवरी में रेलवे ट्रैक के ऊपर छत की ढलाई होगी और मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में इस पर आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ हो सकता है दो बड़े पुलों का उद्घाटन
चर्चा है कि केसरीखेड़ा पुल का काम पूरा होते ही इसका उद्घाटन लखनऊ-कानपुर फ्लाईओवर के साथ किया जा सकता है। इस पुल के शुरू होने से कृष्णानगर और आसपास की बड़ी आबादी को रेलवे क्रॉसिंग के जाम से मुक्ति मिल जाएगी और कानपुर रोड की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed