फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PIL on rahul gandhi leave in lucknow high court

कोर्ट पहुंचा मुद्दा, कहां हैं 'गायब' युवराज!

Sun, 01 Mar 2015 01:26 AM IST
Updated Sun, 01 Mar 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
PIL on rahul gandhi leave in lucknow high court

राहुल गांधी अपने गायब होने की वजह से एक बार फिर से विवादों में हैं। पहले एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने उत्तरकाशी में राहुल के होने की बात करते हुए उनकी एक तस्वीर ट्वीटर पर पोस्ट की। इसके बाद हंगामा मचा हुआ था। हालांकि पार्टी की तरफ से यह कभी भी अधिकृत तौर पर नहीं बताया गया कि राहुल गांधी कहां पर हैं।

विज्ञापन


अब एक एडवोकेट अशोक पांडेय ने लखनऊ हाइकोर्ट में एक याचिका दायर करते हुए पूछा है कि राहुल गांधी कहां हैं। याचिका में कहा गया है कि राहुल गांधी को एसपीजी सुरक्षा प्राप्त है इसलिए केंद्र सरकार को यह जरूर मालूम होगा कि वह कहां हैं।
विज्ञापन


सरकार का यह फर्ज बनता है कि राहुल गांधी को सुरक्षा दे। साथ ही केंद्र सरकार का यह फर्ज भी बनता है कि वह बताए कि राहुल गांधी इस समय कहां हैं और उनकी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है या नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट से पूछे गए ये सवाल

PIL on rahul gandhi leave in lucknow high court

याचिका में कहा गया है कि राष्ट्र चाहता है कि एसपीजी और भारत सरकार जल्द से जल्द उनकी लोकेशन और उनके ठीक होने की सूचना दे, देश को उनकी कुशलता के बारे में पता होना चाहिए।

अगर एसपीजी को नहीं पता कि राहुल कहां गए हैं तो एसपीजी को दूसरी सुरक्षा एजेंसी की मदद लेनी चाहिए और उनको ढूंढ़कर इस बारे में भी राष्ट्र को बताना चाहिए।

राहुल गांधी की खोज उनकी सुरक्षा और सलामत होने के लिए जरूरी है साथ ही भारत सरकार की प्रतिष्ठा के लिए भी ये बहुत जरूरी है। राहुल गांधी का तुरंत पता लगाना एसपीजी की प्रतिष्ठा के लिए भी जरूरी है क्योंकि सवाल एसपीजी की सुरक्षा घेरे में से एक व्यक्ति के गायब होने का है।

पीआईएल में यह भी कहा गया है कि राहुल गांधी कई बार एसपीजी सुरक्षा को तोड़ते रहे हैं। मुंबई की लोकल ट्रेन और गोरखपुर में वह ऐसा कर चुके हैं। इस बारे में राज्य सरकारें पहले भी अपनी चिंता जाहिर कर चुकी हैं।

जारी हुई थी यह तस्वीर

PIL on rahul gandhi leave in lucknow high court

कांग्रेस नेता और कथित तौर पर प्रियंका गांधी के समर्थक जगदीश शर्मा ने दावा किया था कि राहुल गांधी उत्तराखंड में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने ट्विटर ऐसी तस्वीरें भी पोस्ट की थी जिसमें राहुल गांधी किसी पहाड़ी स्‍थान पर दिख रहे हैं। राहुल की तस्वीर के साथ ही एक टेंट भी दिख रहा है। जगदीश शर्मा का दावा है कि तस्वीरें उत्तराखंड की हैं। राहुल गंगोत्री में कैंपिंग कर रहे हैं।

सोमवार को राहुल गांधी के छुट्टी पर जाने की खबरें आने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वे थाईलेंड या ग्रीस गए हैं। कांग्रेस के भीतर जगदीश शर्मा प्रियंका गांधी के समर्थक माने जाते है।

उन्होंने राहुल गांधी के बजाय कांग्रेस की कमान प्रियंका सौंपने की मांग कई बार उठाई है। हालांकि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने जगदीश शर्मा के दावों का खंडन‌ किया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी उत्तराखंड में नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed