फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PIL filed in High Court against railway underpass which has become cause of trouble for thousands of villagers

UP News: हजारों ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना रेलवे अंडर पास, हाईकोर्ट में दाखिल की गई जनहित याचिका

Tue, 17 Dec 2024 09:13 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Dec 2024 09:13 AM IST
सार

ग्रामीणों ने एडीएम और सांसद से भी शिकायतकी। लेकिन, राहत नहीं मिली। वैकल्पिक मार्ग की भी मांग की गई। अंडर पास 12 से अधिक गांव के रहने वाले लोगों का रास्ता है। पानी भरने से चार महीना बाधित रहता है।

विज्ञापन
PIL filed in High Court against railway underpass which has become cause of trouble for thousands of villagers
हाईकोर्ट में दाखिल की गई जनहित याचिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बहराइच में सुहेलवा मार्ग पर रघुरामपुर के पास स्थित रेलवे अंडर पास आस-पास के गांव वालों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। लोगों की परेशानी को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में जनहित याचिका दाखिल की गई है।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की खंडपीठ ने पंकज कुमार शुक्ला और अन्य की जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद रेलवे विभाग और राज्य सरकार को मामले से संबंधित जानकारी हासिल करने का आदेश दिया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 23 जनवरी को नियत की है।

विज्ञापन

चार महीने से ज्यादा समय के लिए मार्ग बाधित रहता

याचिका दाखिल करने वाले अधिवक्ता अभिषेक शुक्ला ने बताया रेलवे अंडर पास के नीचे पानी भर जाने से आस-पास के गांव के आठ हजार से अधिक ग्रामीणों के लिए समस्या बन जाती है। पानी भर जाने के बाद चार महीने से ज्यादा समय के लिए मार्ग बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम और सांसद से भी की गई शिकायत

याचिका दाखिल करने वाले याची ने बताया कि मामले की शिकायत एसडीएम और संबंधित सांसद से भी की गई। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण इस समस्या से निपटने के लिए वैकल्पिक मार्ग की भी मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed