{"_id":"6675c70ac6332f18670c6610","slug":"pil-filed-against-election-of-rahul-gandhi-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi : राहुल गांधी भारत नहीं ब्रिटेन के नागरिक... निर्वाचन के खिलाफ पीआईएल दाखिल, होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rahul Gandhi : राहुल गांधी भारत नहीं ब्रिटेन के नागरिक... निर्वाचन के खिलाफ पीआईएल दाखिल, होगी सुनवाई
Sat, 22 Jun 2024 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 22 Jun 2024 12:01 AM IST
सार
याचिका में कहा गया है कि राहुल भारत के बजाय ब्रिटेन के नागरिक हैं। इस आधार पर उनका निर्वाचन रद्द करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली से सांसद चुने गए राहुल गांधी के निर्वाचन को चुनौती दी गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में शुक्रवार को इस संबंध में एक जनहित याचिका दायर की गई है। इस पर अगले हफ्ते सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन
कर्नाटक के सामाजिक कार्यकर्ता विगनेश शिशिर ने यह याचिका अधिवक्ता अशोक पांडेय के माध्यम से दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि राहुल भारत के बजाय ब्रिटेन के नागरिक हैं। इस आधार पर उनका निर्वाचन रद्द करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
याचिका में सूरत की एक अदालत से उन्हें दो साल की हुई सजा का भी जिक्र कर कहा गया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत वे सांसद चुने जाने के अयोग्य हैं।
विज्ञापन