{"_id":"69977a1be2fce166a905995e","slug":"pictures-of-schools-will-be-printed-with-unfit-vehicles-lucknow-news-c-13-knp1002-1613950-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अनफिट वाहनों के साथ छपवाई जाएगी स्कूलों की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अनफिट वाहनों के साथ छपवाई जाएगी स्कूलों की तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ। अनफिट वाहनों पर कार्रवाई न करने वाले स्कूलों की तस्वीर अखबारों में छपवाई जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की जाएगी। फिर भी सुधार न हुआ तो स्कूल प्रशासन के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
राजधानी में मानकों के विपरीत दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर कार्रवाई के जिलाधिकारी विशाख जी. ने बीते दिनों निर्देश दिए थे। जिला विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने वाहनों के मानकविहीन मिलने पर स्कूलों के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज कराने के लिए कहा था। इस पर आरटीओ प्रवर्तन की टीम ने बृहस्पतिवार से स्कूली वाहनों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया।
स्कूली बसों, वैन आदि की जानकारी लेकर उसकी फिटनेस, परमिट व भौतिक स्थिति जांची जाएगी। अनफिट वाहन चलते पाए जाने पर स्कूल प्रशासन को पहले नोटिस दिया जाएगा। इसका जवाब न देने या फिर असंतोषजनक जवाब देने पर सख्ती की जाएगी। दूसरे चरण में अनफिट वाहनों के साथ स्कूल की तस्वीर अखबारों में छपवाई जाएगी। सोशल मीडिया पर भी इसे प्रसारित किया जाएगा। बावजूद इसके स्कूल प्रशासन सतर्कता नहीं दिखाते हैं तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।