{"_id":"5b56e0004f1c1bf6548b4b2c","slug":"pictures-of-cop-and-killer-brothers-viral-on-social-media-in-barabanki","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हत्यारे भाइयों को कोर्ट से घर ले गया सिपाही, फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारे भाइयों को कोर्ट से घर ले गया सिपाही, फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
हत्या के आरोपी को घर लेकर पहुंचा सिपाही
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस साल पूर्व हुए हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे दो सगे भाइयों को सोमवार दोपहर कचहरी में पेशी पर लाने के बाद सिपाही उन्हें घर लेकर चला गया। आरोपी के घर पहुंचने की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
वहीं हत्यारे पर पीड़ित पक्ष ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया जिस पर पुलिस ने सिपाही व हत्यारे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस लापरवाही के चलते सिपाही को निलंबित भी कर दिया गया है। कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर में वर्ष 2008 में कैलाश तिवारी हत्याकांड के मामले में गांव के ही देशराज यादव, जगदीश यादव व रामकुमार यादव को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
इनमें रामकुमार यादव की वर्ष 2016 में जेल में मृत्यु हो चुकी है जबकि हत्यारे दो भाई देशराज यादव व जगदीश यादव इस समय जेल में निरूद्व है और पुलिस ने इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। सोमवार को दोनों भाई जगदीश व देशराज की अदालत में पेशी थी जिसके लिए पुलिस लाइन में तैनात सिपाही विवेक मिश्रा इनकी सुरक्षा में लगाया गया था।
विज्ञापन
दोनों भाइयों को कचहरी में पेशी करवाने के बाद सिपाही विवेक मिश्रा ने एक मैजिक वाहन से दोपहर में उन्हें उनके कुर्सी क्षेत्र के अकबरपुर गांव स्थित घर पहुंचा दिया। हत्या के मामले में उम्रकैद काट रहे दो भाइयों को घर में देख लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान आस पास के लोगों ने वीडियो सोशल मीडिया व पुलिस अधिकारियों के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दिया।

पासपोर्ट मामले में भी निलंबित हुआ था सिपाही
हत्या के आरोपी को घर ले जाते हुए
- फोटो : amarujala
भनक लगते ही सिपाही दोनों को लेकर जेल चला गया। इसके बाद प्रभारी एसपी दिगंबर कुशवाहा ने प्रतिसार निरीक्षक आशुतोष सिंह को मौके पर भेजकर जांच कराई जिसमें यह बात सही निकली। पासपोर्ट मामले में भी निलंबित हुआ था सिपाही विवेक
हत्यारे भाईयों को घर पहुंचाने मामले में निलंबित किए गए सिपाही विवेक मिश्रा का विवादों से पुराना नाता है।
इस साल के शुरूआत में जैदपुर थाने में तैनाती के दौरान तस्कर सहीम का पासपोर्ट बनने के मामले में भी एसपी द्वारा विवेक मिश्रा को निलंबित किया था। अभी कुछ दिन पूर्व ही विवेक बहाल हुआ था जिसके बाद यह हरकत फिर सामने आ गई है।
हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे दो सगे भाइयों को उनके घर लेकर जाने वाले सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। सिपाही व दोनों हत्यारे भाईयों के खिलाफ कुर्सी थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ है। - दिगंबर कुशवाहा, प्रभारी एसपी