फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pics of criminals will be put on posters in Uttar Pradesh says Chief Minister Yogi Adityanath.

समाज के दुश्मनों को मुख्यमंत्री योगी की चेतावनी, बोले- ऐसे लोगों की तस्वीरें चौराहों पर लगाएंगे

Sat, 17 Oct 2020 05:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 17 Oct 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
Pics of criminals will be put on posters in Uttar Pradesh says Chief Minister Yogi Adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

बलरामपुर जिले के देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर में मां पाटेश्वरी की पूजा अर्चना तथा गौ सेवा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए नारी शक्ति मिशन का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मिशन के तहत समाज से बेटे और बेटियों के बीच का अंतर कम किया जाएगा। बलरामपुर में हुई घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने बिटिया को विनम्र श्रद्घांजलि अर्पित की और कहा कि प्रदेश में कोई भी दुराचारी बचने न पाए इसके लिए सरकार पूरी प्रतिबद्घता के साथ कार्य कर रही है। जिले की इस बेटी के सम्मान में ही मिशन शक्ति कार्यक्रम बलरामपुर की धरती से शुरु किया गया है।
विज्ञापन


मिशन शक्ति के बारे में बोलते हुए कहा कि यह अभियान शारदीय नवरात्र से शुरु होकर वासंतिक नवरात्र तक चलेगा। 24 विभाग तथा अंतरराष्ट्रीय व स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से 180 दिनों तक चलने वाले इस मिशन के तीन चरण होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में 9 दिन तक महिला सुरक्षा सम्मान व स्वालंबन के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। दूसरे चरण में शक्ति आपरेशन के तहत महिलाओं के प्रति दुष्प्रवृत्ति रखने वाले व्यक्तियों तथा सभ्य समाज में बाधा बनने वाले लोगों को चिन्हित किया जाएगा। मिशन के तीसरे चरण में आपरेशन दुराचारी के तहत समाज का सहयोग लेकर सभ्य समाज में बाधा बनने वाले लोगों को सजा दिलाने तथा उनकी तस्वीरें चौराहों पर लगाने का काम किया जाएगा।

वूमेन पावर लाइन सेवा का विस्तार किया जाएगा। 1090, 1076, 181, 108 तथा 102 सेवाओं का आपस में विलय कर महिलाओं की शिकायतों का प्रभावी ढंग से निस्तारण किया जाएगा। 25 संवेदनशील स्थलों पर महिला सहायता के लिए पिंक बूथ बनाए जाएंगे। ऑनलाइन फैमली काउंसलिंग की जाएगी। भ्रूण हत्या करने वाले परिवारों को चिह्नित कर उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। परिवार में लोगों को जागरूक कर दहेज, हत्या व महिला हिंसा के प्रति सजग किया जाएगा। दहेज प्रथा का विरोध किया जाएगा। बेटियों को न्याय दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

श्रावस्ती में एक सप्ताह के अंदर व सिद्घार्थनगर में 27वें दिन दिलाई सजा

दुष्कर्म के मामलों में त्वरित कार्रवाई पर बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने इससे पूर्व श्रावस्ती में बिटिया के साथ हुए अपराध के मामले में एक सप्ताह के अंदर और सिद्घार्थनगर में 27वें दिन आरोपी को आजीवन कारावास की सजा दिलाई है। मिशन शक्ति में अच्छा काम करने वाले विभागों व स्वयं सेवी संगठनों को सम्मानित किया जाएगा। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को शिक्षक भर्ती का नियुक्ति पत्र देते हुए उन्हें इस बात की बेहद खुशी हुई कि शिक्षक बनने वालों में बेटियों की संख्या 33 फीसद से ज्यादा है। यूपी पुलिस की भर्ती में बेटियों को 20 प्रतिशत की वरीयता दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ऋण प्रपत्र तथा आशा बहुओं को सम्मान पत्र दिया। परिसर में लगे महिला विकास से संबंधित पांडालों का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही साथ यूपी परिवहन निगम की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला सशक्तिकरण की रैली को मुख्यमंत्री योगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सहित ये रहे मौजूद

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव संजय प्रसाद, एडीजी जोन गोरखपुर दवा शेरपा, कमिश्नर गोंडा एसबीएस रंगाराव, डीआईजी गोंडा डॉ. राकेश सिंह ,डीएम बलरामपुर कृष्णा करुणेश, एसपी बलरामपुर देव रंजन वर्मा, सदर विधायक पलटू राम ,तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व सांसद दद्दन मिश्र एवं जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप सिंह समेत तमाम अधिकारी व जनप्रतिनिधियों के साथ साथ भारी संख्या में जिले की महिलाएं मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed