{"_id":"6ad288e44fe3a6ff150b147d","slug":"pickup-truck-hits-divider-driver-and-attendant-killed-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1970803-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डिवाइडर से टकराई पिकअप, चालक-परिचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डिवाइडर से टकराई पिकअप, चालक-परिचालक की मौत
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई पिकअप, चालक-परिचालक की मौत
लखनऊ। लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर निगोहां के शेखपुरा टोल प्लाजा के पास शुक्रवार शाम ऑक्सीजन सिलिंडर लदी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक और परिचालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में लदे सिलिंडर सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए।
निगोहां के थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि जौनपुर के देउपुर शेरबान निवासी चालक इंद्रदेव पटेल (43) और प्रयागराज के कांटी, करछना निवासी परिचालक रमेश चंद्र (46) लखनऊ से ऑक्सीजन सिलिंडर लादकर प्रयागराज जा रहे थे। शाम करीब साढ़े चार बजे दखिना टोल प्लाजा के पास चालक नियंत्रण खो बैठा। पिकअप टोल के कैश काउंटर के डिवाइडर से टकरा गई। पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक-परिचालक केबिन में फंस गए।
पुलिस ने राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी मोहनलालगंज भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।