{"_id":"6681fd695b8be0d2f80e0d44","slug":"pickup-hits-brother-and-sister-girl-dies-lucknow-news-c-13-lko1027-775895-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पिकअप ने भाई-बहन को मारी टक्कर, बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पिकअप ने भाई-बहन को मारी टक्कर, बालिका की मौत
Mon, 01 Jul 2024 06:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सामान खरीदने मंडी गए भाई-बहन को पिकअप चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बालिका की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। मृतका के पिता ने गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
बलिया निवासी चाट विक्रेता श्याम वर्मा गोमतीनगर विस्तार के राम आसरे पुरवा इलाके में रहते हैं। उनके मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बेटी आरोही (11) व बेटा आयुष (9) सामान खरीदने खरगापुर मंडी गए थे। वहां पिकअप डाले ने दोनों बच्चों को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। खबर पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों बच्चों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां आरोही की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची गोमतीनगर पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि गाड़ी नंबर की मदद से उसके मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है। श्याम के परिवार में पत्नी अंशु देवी और दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
आरोप, नाबालिग चला रहा था पिकअप, बगल में बैठा था चालक
श्याम के अनुसार, घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पता चला कि पिकअप एक किशोर चला रहा था। चालक उसके बगल में बैठ था। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। मालिक व चालक के सामने आने पर तय हो सकेगा कि वाहन कौन चल रहा था।