फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pickup driver's body found hanging from a tree

Lucknow News: पिकअप चालक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला

Tue, 19 May 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 19 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Pickup driver's body found hanging from a tree
प्रतीकात्मक।
गुडंबा। क्षेत्र के बरखुरदारपुर टेढ़वा गांव निवासी पिकअप चालक दिलीप रावत (25) का शव ठंडा पुलिया चौराहा, मिश्रपुर के पास जंगल में पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। आशंका है कि पारिवारिक विवाद के चलते उन्होंने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि दिलीप की शादी करीब सात वर्ष पहले बंथरा निवासी अर्चना से हुई थी। उनका पांच वर्षीय बेटा भी है। दिलीप के छोटे भाई अखिलेश के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी कारण अर्चना पिछले दो वर्षों से मायके में रह रही थीं। दिलीप इस पारिवारिक कलह से बहुत परेशान रहते थे। सोमवार सुबह वह घर से निकले थे, फिर वापस नहीं लौटे। दोपहर को परिजनों को उनका शव मिलने की सूचना मिली। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed