फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Physiotherapy student dies after falling from sixth floor under suspicious circumstances in Lucknow

Lucknow : संदिग्ध हालात में छठी मंजिल से गिरकर फीजियोथेरेपी के छात्र की मौत, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Fri, 08 Sep 2023 01:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Sep 2023 01:32 AM IST
सार

आर्यन कालेज से ही बीपीटी (बैचलर ऑफ फीजियोथेरेपी) प्रथम वर्ष का छात्र था। हादसा बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे के करीब हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आर्यन की मां बोली की बेटा सुसाइड नहीं कर सकता। पुलिस इस मामले की सही से जांच करे।

विज्ञापन
Physiotherapy student dies after falling from sixth floor under suspicious circumstances in Lucknow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

ठाकुरगंज के एरा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस बिल्डिंग की छठी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरे आर्यन  सिंह (19) की इलाज के दौरान मौत हो गई। आर्यन कालेज से ही बीपीटी (बैचलर ऑफ फीजियोथेरेपी) प्रथम वर्ष का छात्र था। हादसा बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे के करीब हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आर्यन की मां बोली की बेटा सुसाइड नहीं कर सकता। पुलिस इस मामले की सही से जांच करे।

विज्ञापन


वहीं पुलिस ने कहा कि पिता से पूछताछ की गई तो बताया कि आर्यन का न्यूरो का इलाज चल रहा था। इसे लेकर काफी परेशान था। पुलिस मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है। मूलरूप से हरदोई के बिलग्राम में अनुज सिंह परिवार सहित रहते हैं। परिवार में पत्नी सीमा, दो बेटे आर्यन व विभास है। वहीं दो बेटियां है। अनुज का सबमरसेबल का कारोबार है। आर्यन एरा मेडिकल कॉलेज से बीपीटी (बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी) प्रथम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे एमबीबीएस बिल्डिंग के छठी मंजिल से गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके गिरने की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मियों ने कालेज प्रबंधन को सूचना दी। आनन-फानन मेडिकल कालेज में ही भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद गार्डों ने रोका क्यों नहीं...
बेटे की मौत की सूचना मिलने पर पिता अनुज व मां सीमा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां सीमा ने कहा कि मेरा बेटा सुसाइड नहीं कर सकता है। सीमा ने कहा कि जिस बिल्डिंग से उसका कोई सरोकार नहीं था। उस बिल्डिंग में गया तो वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने रोका क्याें नहीं। छठी मंजिल से गिरे आर्यन की मौत हो गई। लेकिन उसका मोबाइल सही सलामत पड़ा रहा। सीमा ने कहा कि यह सुसाइड नहीं हो सकता। इसकी जांच की जानी चाहिए। 

सीमा के मुताबिक बुधवार रात को बात हुई। उस वक्त वह सो रहा था। कॉल रिसीव करने के बाद उसने बताया कि शुक्रवार को वह कानपुर एक सेमीनार में शामिल होने जायेगा। मां सीमा बोली रक्षाबंधन में आर्यन घर आया था। दो दिन रूका था। वापस आते समय उसने किताब के लिए रुपये मांगे थे। जिसे बाद में भेजने को कहा था।

किसी डर से तो नहीं की खुदकुशी
परिजनों ने बताया कि आर्यन के मोबाइल में बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे के करीब स्टेटस बदला था। उसमें अपने महिला मित्र के जन्मदिन की पार्टी की तस्वीरें लगाया था। इसके  कुछ देर बाद उसे किसी की कॉल आई थी। जिसके बाद तुरंत स्टेटस बदल गया। इसके बाद से आर्यन से बात नहीं हो सकी। करीब 11.30 बजे हादसे की सूचना मिली। परिजनों को आशंका है कि स्टेटस लगाने को लेकर किसी से कोई विवाद हुआ होगा। जिसके बाद उसकी मौत हुई। पुलिस ने आर्यन का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। उसकी जांच की जा रही है।


नहीं कराना चाहते थे पोस्टमार्टम
एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक हादसे की सूचना पर ठाकुरगंज थाने की पुलिस मौके पर गई। वहां पड़ताल शुरू किया। कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये। पूछताछ में पिता ने बताया कि आर्यन न्यूरो की बीमारी से ग्रसित था। उसका इलाज भी चल रहा था। मौत के बाद परिवारीजन शव का पोस्टमार्टम कराने के पक्ष में नहीं थे। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई का हवाला देकर शव को देर शाम को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed