Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Physiotherapist accused of murdering wife arrested

Lucknow News: पत्नी की हत्या का आरोपी फिजियोथेरेपिस्ट गिरफ्तार

Wed, 20 Dec 2023 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Physiotherapist accused of murdering wife arrested
लखनऊ। संध्या साहू हत्याकांड के आरोपी पति आनंदेश्वर अग्रहरि को पुलिस ने सोमवार रात ठाकुरगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चाकू भी बरामद कर लिया गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी नशेबाजी व सट्टे के लिए पत्नी से रकम मांगता था, इसलिए दोनों का झगड़ा होता था। दोनों एक-दूसरे पर अवैध संबंधों का भी आरोप लगाते थे। इन्हीं सभी बातों को लेकर पांच दिसंबर को भी विवाद हुआ। जिसमें आरोपी ने पत्नी को मार डाला। वारदात अंजाम देने से पहले आरोपी ने अपने दोनों बेटों को नशीली दवा पिलाई थी।
विज्ञापन


ठाकुरगंज के रोशन नगर निवासी संध्या साहू (40) की घर में ही चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। जब उनकी मां घर पहुंचीं तो संध्या के दोनों बेटे ही घर में मिले। कुछ देर बाद घर में ही चारपाई के नीचे संध्या का शव चादर में लिपटा मिला था। संध्या का फिजियोथेरेपिस्ट पति आनंदेश्वर अग्रहरि नदारद था। उसी पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि आरोपी आनंदेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह शराब व सट्टे का लती है। जब वह पत्नी से पैसे मांगता था तो वह विरोध करती थीं। इसलिए उनका आपस में विवाद होता था। यही नहीं दोनों लोग एक-दूसरे पर अवैध संबंधों का आरोप लगाते थे। पांच दिसंबर को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। मारपीट के दौरान आनंदेश्वर ने किचन में रखे चाकू से संध्या पर ताबड़तोड़ करीब 20 वार कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी के मुताबिक पांच दिसंबर की सुबह पति-पत्नी में विवाद हुआ। इसके बाद आनंदेश्वर छोटे बेटे शौर्य को स्कूल छोड़ने चला गया। लौटने के बाद बड़े बेटे तनिष्क (मूकबधिर) को पानी में नशीली दवा मिलाकर पिला दी। कुछ देर में ही तनिष्क अचेत हो गया। इसके बाद आनंदेश्वर ने संध्या की हत्या कर शव छिपा दिया। फिर करीब 11 बजे शौर्य को स्कूल से लेकर घर आया और उसे भी पानी में नशीली दवा मिलाकर पिला दी। इसके बाद भाग गया। चूंकि शौर्य पूरी तरह से अचेत नहीं हो पाया था, इसलिए उसने अपनी नानी की कॉल रिसीव कर ली। जब नानी घर पहुंचीं तो वारदात का पता चला।

वारदात के बाद आनंदेश्वर कोलकाता चला गया था। वहां कुछ दिनों तक रहने के बाद वह वाराणसी गया। जहां उसने अपने मोबाइल में काफी समय पहले लिए गए एक सिम को डाला और एक रिश्तेदार को कॉल की। फिर मोबाइल बंद कर लिया। पुलिस ने उस रिश्तेदार से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। पता चला कि आरोपी आनंदेश्वर शहर आने वाला है। इसके बाद एक बार फिर मोबाइल ऑन करने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से पांच सिमकार्ड व पांच मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed