फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   physical reporting in lucknow university

लविवि: बीए-बीएससी की फिजिकल रिपोर्टिंग 10-11 को

Fri, 07 Oct 2022 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
physical reporting in lucknow university
लखनऊ। लविवि ने बीए एनईपी, बीएससी मैथ्स एनईपी, बीएससी बायो एनईपी के साथ विभिन्न स्नातक कोर्सों की फिजिकल रिपोर्टिंग 10-11 अक्तूबर को निर्धारित की है। हाल ही में इन सभी कोर्सों का सेकंड सीट अलॉटमेंट जारी हुआ था। शुल्क जमा करने के बाद अब विद्यार्थियों को 10 अक्तूबर को उपस्थित होकर अपने मूल प्रमाण पत्र का सत्यापन कराना होगा।
विज्ञापन

प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि यूजी सत्र 2022-23 के अंतर्गत नवप्रवेशित विद्यार्थी अपने प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर के अनुसार मूल अभिलेखों व प्रमाण पत्रों की जांच के लिए निर्धारित स्थान व समय पर उपस्थित हों। बताया कि बीए एनईपी के ए से के अल्फाबेट के विद्यार्थी 10 अक्तूबर को सुबह 10 बजे अटल ब्लॉक, फैकल्टी ऑफ आर्ट्स, ओल्ड कैंपस में उपस्थित हों। जबकि एल से जेड अल्फाबेट के विद्यार्थी 11 अक्तूबर को सुबह 10 बजे पहुंचें। बीएससी मैथ्स एनईपी के ए से के अल्फाबेट के विद्यार्थी 10 अक्तूबर को सुबह 10 बजे डीन फैकल्टी ऑफ साइंस, ओल्ड कैंपस में उपस्थित हों, जबकि एल से जेड अल्फाबेट के विद्यार्थी 11 अक्तूबर को सुबह 10 बजे उक्त स्थान पर उपस्थित हों। वहीं बीएससी बायो एनईपी के ए से एम अल्फाबेट के विद्यार्थी 10 अक्तूबर को सुबह 10 बजे और एन से वाई अल्फाबेट के विद्यार्थी 11 अक्तूबर को सुबह 10 बजे डीन फैकेल्टी ऑफ साइंस, ओल्ड कैंपस में उपस्थित हों।
विज्ञापन

बीकॉम, बीसीए, बीबीए, एलएलबी की रिपोर्टिंग 10 को
प्रो. माथुर ने बताया कि बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स के विद्यार्थियों की फिजिकल रिपोर्टिंग 10 अक्तूबर को सुबह 10 बजे डीन फैकेल्टी ऑफ कॉमर्स, ओल्ड कैंपस स्थित कार्यालय में, बीवीए-बीएफए की डीन कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, ओल्ड कैंपस के कार्यालय में होगी। एलएलबी इंटीग्रेटेड (पांच वर्षीय पाठ्यक्रम) की सेकंड कैंपस जानकीपुरम और बीबीए, बीबीए आईबी, बीबीए एमएस के विद्यार्थियों की फिजिकल रिपोर्टिंग 10 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से निदेशक आईएमएस, सेकंड कैंपस जानकीपुरम में होगी। वहीं बीबीए टूरिज्म के विद्यार्थियों की फिजिकल रिपोर्टिंग निदेशक इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म स्टडीज, सेकंड कैंपस जानकीपुरम कार्यालय में होगी। बीसीए के विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग 10 अक्तूबर को सुबह 10 बजे प्रोफेसर इंचार्ज फैकेल्टी ऑफ इंजीनियरिंग, सेकंड कैंपस जानकीपुरम और डीफार्मा के विद्यार्थियों की 10 अक्तूबर को सुबह 10 बजे निदेशक इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, सेकेंड कैंपस जानकीपुरम के कार्यालय में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed