{"_id":"67463416d015adb13b006a6e","slug":"phd-management-and-doctor-degree-holders-mlas-are-increasing-in-the-house-lucknow-news-c-13-1-lko1020-969358-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सदन में बढ़ रहे पीएचडी, प्रबंधन व डॉक्टर डिग्रीधारक विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सदन में बढ़ रहे पीएचडी, प्रबंधन व डॉक्टर डिग्रीधारक विधायक
Wed, 27 Nov 2024 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ विवि में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना।
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से एपी सेन सभागार में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि राजनीति में अच्छे, सच्चे और युवाओं की भागीदारी बढ़ रही है। इसकी पुष्टि इस बात से होती है कि विधानसभा में अच्छी संख्या में डॉक्टर, प्रबंधन और पीएचडी की उपाधिधारक विधायक चुनकर आ रहे हैं।
उन्होंने संविधान दिवस पर मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए राजनीतिक व्यवस्था और उसके पदाधिकारियों के प्रति अधिक सकारात्मक और आशावादी रवैया अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने कुलपति प्रो. आलोक राय, प्रति कुलपति प्रो. मनुका खन्ना, विभागाध्यक्ष प्रो. संजय गुप्ता, प्रो. वीके शर्मा, प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव व सभागार में मौजूद सभी लोगों को संविधान के अनुपालन की शपथ दिलाई।
संविधान है भारतीय संस्कृति का दर्शन
लखनऊ। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विवि के विधि विभाग में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन पर मुख्य अतिथि जस्टिस प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि संविधान भारतीय संस्कृति से जुड़े दर्शन की व्याख्या करता है जहां विश्व को वसुधैव कुटुंबकम् के सूत्र में पिरोने का संदेश हमारे राष्ट्र ने दिया है। कार्यक्रम में लोहिया विधि विवि के कुलपति प्रो. अमरपाल सिंह, लविवि की प्रो. विनीता काचर, केंद्रीय संचार ब्यूरो के निदेशक मनोज वर्मा व विभागाध्यक्ष प्रो. सुदर्शन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाषा विवि में कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने सभी शिक्षकों की मौजूदगी में संविधान की प्रस्तावना दोहराई और शपथ दिलवाई। इस मौके पर कई प्रतियोगिताएं भी हुई। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि के विधि संकाय में संविधान सप्ताह का समापन हुआ। अधिष्ठाता प्रो. शेफाली यादव ने प्रतिभागी विजेताओं को पुरस्कृत किया।
जयनारायण मिश्र महाविद्यालय में व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि लविवि के प्रो. राकेश मिश्र ने संविधान निर्माण व उसके वर्तमान संदर्भों पर बात की। प्राचार्य प्रो. विनोद चंद्रा व विद्यार्थी मौजूद रहे। शिया पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना की प्रतियां बांटी गईं। मुख्य वक्ता डॉ. रॉबिन वर्मा ने कहा कि संविधान ही भारत के लोगों का असल ग्रंथ है। प्राचार्य प्रो. एसएस बाकरी, प्रो. जर्रीन जेहरा रिजवी, डॉ. प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
अटल बिहारी बाजपेई नगर निगम डिग्री कॉलेज में प्राचार्य प्रो. सुभाष चंद्र पांडेय ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान को नमन किया। राजनीति विज्ञान विभाग में प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। डॉ. पूनम आदि मौजूद रहे।
डीएवी डिग्री कॉलेज में विधि विभाग ने आयोजित व्याख्यान में जेएनपीजी कॉलेज के प्रो. महेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व, धर्मनिरपेक्षता, आदर्शों और चुनौतियों के बारे में बताया। प्राचार्य प्रो. राजीव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।