{"_id":"6485a852aad8a3711d039595","slug":"phd-entrance-exam-will-be-start-in-lucknow-university-from-next-month-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विश्वविद्यालय: अगले महीने से पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ विश्वविद्यालय: अगले महीने से पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी
Sun, 11 Jun 2023 04:26 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 11 Jun 2023 04:26 PM IST
सार
लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक, परास्नातक पाठ्यक्रमों की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही पीएचडी के दाखिले प्रारंभ हो जाएंगे।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 के पीएचडी दाखिले की प्रक्रिया अगले महीने से शुरू करने की तैयारी है। विश्वविद्यालय में इस समय स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। पिछले महीने ही शैक्षणिक सत्र 2022-23 की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया पूरी हुई है। इसके बाद सत्र को नियमित करने के लिए अगले माह से नए सिरे से पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
लविवि ने पिछले शैक्षणिक सत्र के लिए 39 विभागों में 1244 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन मांगे थे। हालांकि, इस बार फिजिक्स, केमिस्ट्री और जूलॉजी जैसे विषयों की प्रवेश परीक्षा में कम अभ्यर्थियों के सफल होने से सीटें खाली रह गईं। प्राचीन भारतीय इतिहास, फ्रेंच, पाश्चात्य इतिहास और अरब कल्चर तथा अरेबिक में भी पीएचडी सीट खाली रह गई हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जीवा की हत्या से पहले शूटर विजय कहां-कहां गया... किन लोगों की मुलाकात, CCTV से सामने आएगा सच
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में मैग्नम अल्फा रिवॉल्वर से पहला कत्ल, पलक झपकते ही अंधाधुंध फायरिंग, बचने की गुंजाइश नहीं
इन पर दाखिला देने के लिए अगले महीने से विभागाध्यक्षों से खाली सीट का ब्योरा मांगा जाएगा। फिर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यूजीसी के नियमों के अनुसार एक समय में एक प्रोफेसर के अधीन अधिकतम आठ, एसोसिएट प्रोफेसर के अधीन छह और असिस्टेंट प्रोफेसर के अधीन चार पीएचडी सीटें हो सकती हैं।