{"_id":"62f2c26f176738376e4ba1ac","slug":"pharmacy-course-will-be-started-in-kgmu-lucknow-news-lko64341945","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू में शुरू होगा फार्मेसी का पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू में शुरू होगा फार्मेसी का पाठ्यक्रम
विज्ञापन
केजीएमयू में अब चिकित्सा के सभी अंगों की पढ़ाई होगी। यहां फिलहाल एमबीबीएस, बीडीएस और नर्सिंग के साथ ही पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों की पढ़ाई हो रही है। अब यहां फॉर्मेसी की भी शिक्षा दी जाएगी। इसके बाद यह चिकित्सा के हर क्षेत्र की पढ़ाई कराने वाला संस्थान बन जाएगा।
देश में सबसे ज्यादा रोगजार के मौके चिकित्सा क्षेत्र में ही देखने को मिल रहे हैं। डॉक्टरों के साथ ही अन्य स्टाफ की काफी मांग है। इसकी वजह से पिछले तीन साल से फॉर्मेसी पाठ्यक्रम की मांग में काफी तेजी देखने को मिली है। इसकी वजह से निजी कॉलेजों में फॉर्मेसी की नई मान्यता पर रोक तक लगानी पड़ी। हालांकि यह रोक सरकारी संस्थान और विश्वविद्यालयों के लिए नहीं थी। केजीएमयू ने फॉर्मेसी की मांग को देखते हुए इसका पाठ्यक्रम संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी है। पैरामेडिकल संकाय के अधीन यह पाठ्यक्रम संचालित किया जाएगा। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के अनुसार विवि में फॉर्मेसी पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना तैयार की गई है। फॉर्मेसी काउंसिल के पास आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले सत्र से पाठ्यक्रम शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
केजीएमयू में संचालित अन्य पाठ्यक्रम :
एमबीबीएस, बीडीएस, एमडीएस, एमडी-एमएस, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा इन सायकेट्री-मेंटल हेल्थ नर्सिंग, डिप्लोमा डेंटल हाइजीनिस्ट, डिप्लोमा डेंटल मेकेनिक्स, डीएम-एमसीएच, एमफिल इन ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस, बीएससी नर्सिंग, मास्टर इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, पोस्ट एमडी-पीएचडी प्रोग्राम।