{"_id":"6a272e74d4dd546a97054f16","slug":"pgti-nexgen-golf-tournament-starts-today-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1774508-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पीजीटीआई नेक्सजेन गोल्फ टूर्नामेंट आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पीजीटीआई नेक्सजेन गोल्फ टूर्नामेंट आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ गोल्फ क्लब में होने वाले डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन गोल्फ टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी कर ली गई है। यह आयोजन शहर के दिग्गज गोल्फर विजय कुमार की याद में मंगलवर से आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय आयोजन में देश भर से आए 72 पेशेवर खिलाड़ी कुल 25 लाख रुपये की इनामी राशि वाली प्रतियोगिता में जीत के लिए जोर आजमाइश करते दिखेंगे।
यहां आयोजन तीन राउंड यानी 54 होल्स में खेला जाएगा। इसमें दो राउंड यानी 36 होल्स के बाद कट लागू किया जाएगा। इसके बाद शीर्ष 36 खिलाड़ी फाइनल मुकाबले में श्रेष्ठता के लिए भिड़ेंगे। भाग लेने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में विपिन मुखिया के अलावा लखनऊ के राजेश गौतम, अभिषेक कुमार, विनय कुमार यादव, संजय कुमार, ऋषि कुमार और सुनीत चौरसिया के अलावा 15 वर्षीय अर्जुनवीर आकर्षण का प्रमुख केंद्र होंगे। यह लखनऊ में सत्र का 14 पीजीटीआई नेक्सजेन गोल्फ टूर्नामेंट होगा। डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के सीईओ अमरदीप जोहल ने सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि विजय कुमार ने अपने जुनून की बदौलत लखनऊ गोल्फ क्लब से शुरू हुई यात्रा को बुलंदियों तक पहुंचाया और युवा गोल्फरों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
लखनऊ गोल्फ क्लब के कैप्टन आरएस नंदा ने कहा कि मैं डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई का आभारी हूं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट को हमारे विजय कुमार को समर्पित किया है। यह टूर्नामेंट लखनऊ में गोल्फ की लोकप्रियता को और मजबूत करेगा और इस खेल में खिलाड़ियों को अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा। मौके पर लखनऊ गोल्फ क्लब के सचिव रजनीश सेठी भी मौजूद रहे।