{"_id":"69a28d9d4e1982d539011415","slug":"pgi-news-lucknow-news-c-13-1-lko1070-1626139-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बैकलॉग भर्ती की अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बैकलॉग भर्ती की अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
संजय गांधी पीजीआई में शिक्षकों की बैकलॉग भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 28 फरवरी को समाप्त हो गई है। संस्थान के एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग फैकल्टी एसोसिएशन ने इस तारीख को आगे बढ़ाने की मांग की है। एसोसिएशन ने निदेशक को पत्र लिखकर आवेदन की अंतिम तारीख 31 मार्च तक बढ़ाने का अनुरोध किया है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. बसंत कुमार और सचिव डॉ. रजनीकांत आर यादव ने निदेशक प्रो. आरके धीमन को दिए पत्र में कहा है कि तारीख बढ़ाने से अधिक योग्य उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। इससे भर्ती प्रक्रिया में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित होगी। संस्थान को भी अधिक आवेदन प्राप्त होने की संभावना है। यह कदम लंबे समय से लंबित रिक्तियों को भरने में मदद करेगा।