फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PGI Luckow: doctor slapped a nurse in OT.

PGI Luckow: पीजीआई ओटी में डॉक्टर ने नर्स को जड़ा थप्पड़, हंगामा, टांके लगाने को लेकर हुआ था विवाद

Fri, 21 Jun 2024 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 21 Jun 2024 12:07 AM IST
सार

ओटी में टांके लगाने को लेकर डॉक्टर व नर्स में विवाद हुआ था। मरीज के हॉर्ट का ऑपरेशन हो चुका था। सिर्फ टांके लगने बाकी थे। डॉक्टर ने नर्सिंग ऑफिसर से धागा लाने के लिए कहा। नर्सिंग ऑफिसर धागा लेकर आए लेकिन उन्हें थोड़ी देरी हो गई। इस पर महिला डॉक्टर भड़क गई और धर्मेंद सिंह को थप्पड़ जड़ दिया।

विज्ञापन
PGI Luckow: doctor slapped a nurse in OT.
मामले पर विरोध प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पीजीआई के पुरुष नर्स ने महिला डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाया है। नर्स का कहना था कि डाक्टरों ने उसके साथ अभ्रदता करते हुए मारपीट की। नर्स के समर्थन में आए नर्सिंग कर्मियों ने प्रशासनिक भवन में जाकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपी डॉक्टर पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पीजीआई निदेशक ने नर्सों को शांत कराते हुए मामले की जांच के लिए कमेटी गठित किया है।

विज्ञापन


पीजीआई सीवीटीएस विभाग में तैनात नर्सिंग ऑफिसर धमेन्द्र सिंह का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान महिला डॉक्टर वरुणा वर्मा ने उनसे अभद्रता- मारपीट की। बृहस्पतिवार को हुई घटना से आहत धमेन्द्र ने इसकी जानकारी अन्य नर्सिंग कर्मियों को दी। नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन की अध्यक्ष लता सचान और महामंत्री विवेक सागर ने इसे गंभीर मामला बताया। दोपहर में बड़ी संख्या में नर्सिंग कर्मी प्रशासनिक भवन में एकत्र हुए और हंगामा किया।
विज्ञापन


उनकी मांग थी कि मारपीट के आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हंगामे की सूचना निदेशक प्रो. आरके धीमन को मिली तो उन्होंने नर्सिंग कर्मियों से बात कर मामला शांत कराने की कोशिश की। एसोसिएशन के सदस्य आरोपी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। आखिरकार निदेशक ने जांच के लिए कमेटी गठित की है। जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


धागा देरी से लाने पर भड़की थी डॉक्टर
ओटी में टांके लगाने को लेकर डॉक्टर व नर्स में विवाद हुआ था। मरीज के हॉर्ट का ऑपरेशन हो चुका था। सिर्फ टांके लगने बाकी थे। डॉक्टर ने नर्सिंग ऑफिसर से धागा लाने के लिए कहा। नर्सिंग ऑफिसर धागा लेकर आए लेकिन उन्हें थोड़ी देरी हो गई। इस पर महिला डॉक्टर भड़क गई और धर्मेंद सिंह को थप्पड़ जड़ दिया। धर्मेंद्र ओटी से बाहर आए। उन्होंने स्टाफ को घटना की जानकारी दी। सूचना पर सैकड़ों की संख्या में नर्सिंग स्टाफ जुट गया और विरोध प्रदर्शन करने लगा।


डॉ. आदित्य करेंगे जांच
कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. आदित्य कपूर की अध्यक्षता में गठित कमेटी मामले की जांच करेगी। कमेटी के सदस्यों में डॉ. वीके पालीवाल, डॉ. अनुपमा कौल, डॉ. बिपिन चंद्रा प्रमुख हैं। कमेटी में नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन की ओर से अजय कुमार सिंह, नव रतन सिंह, मंजू लता कमल और शिव दयाल शर्मा को नामित किया गया है। निदेशक ने आदेश दिया कि कमेटी अपनी जांच अगले 24 घंटे में पूरी कर रिपोर्ट सौंपे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed