{"_id":"6a4c1576e38f33a83b058022","slug":"pgi-inspector-sent-to-police-lines-for-failing-to-properly-supervise-the-investigation-lucknow-news-c-13-lko1070-1816583-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विवेचना का सही पर्यवेक्षण न करने पर पीजीआई इंस्पेक्टर लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विवेचना का सही पर्यवेक्षण न करने पर पीजीआई इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
Tue, 07 Jul 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। धोखाधड़ी के एक मामले की विवेचना का सही पर्यवेक्षण न करने के आरोप में पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह को पुलिस आयुक्त ने सोमवार को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह साइबर क्राइम सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील सिंह को पीजीआई का नया कोतवाल बनाया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, धोखाधड़ी के एक मामले में विवेचना सही न होने पर अदालत ने नाराजगी जताई थी। इस मामले में पहले ही चौकी इंचार्ज तेलीबाग दिनकर वर्मा को निलंबित किया जा चुका है। विवेचना का सही पर्यवेक्षण न करने के आरोप में पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर ने यह कार्रवाई की। इसके अलावा पीजीआई इलाके में 26 मई को प्रॉपर्टी डीलर संदीप की हत्या हुई थी। इसके बाद आठ जून को कल्ली पश्चिम निवासी किसान देशराज की हत्या कर दी गई। वहीं तीन जुलाई को अभिषेक रावत की हत्या हुई। लगातार तीन हत्या, चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस अधिकारी पीजीआई इंस्पेक्टर की कार्यशैली से नाखुश थे।