फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PGI employee's daughter missing for 20 days; fears of forced conversion

Lucknow News: पीजीआई कर्मचारी की बेटी 20 दिन से लापता, धर्मांतरण कराए जाने की आशंका

Wed, 10 Jun 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 10 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
PGI employee's daughter missing for 20 days; fears of forced conversion
तेलीबाग। पीजीआई संस्थान के एक कर्मचारी की 21 वर्षीय बेटी 21 मई को लापता हो गई थी। पीजीआई पुलिस अब तक उसका सुराग नहीं लगा पाई है। पिता ने मंगलवार को थाने पहुंचकर बेटी को जल्द खोजने की मांग की। उन्होंने आशंका जताई कि बेटी का धर्मांतरण करा दिया गया है।
विज्ञापन

पिता ने इरशाद अली पर बेटी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया। आरोपी के खिलाफ 22 मई को मामला दर्ज हुआ था। पीजीआई नर्सिंग एसोसिएशन ने भी पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की। पिता ने इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह से कहा कि सोशल मीडिया के जरिये जानकारी मिली कि आरोपी उनकी बेटी का धर्मांतरण कराकर निकाह की तैयारी में है।
विज्ञापन

सीरिया ले जाने की साजिश का आरोप : पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने बेटी को सीरिया ले जाने की साजिश रची है। एसीपी रिषभ यादव ने बेटी खोजने का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि कई स्तरों पर जांच जारी है। हालांकि, सीरिया और धर्मांतरण की चर्चाओं की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed