फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PGI-D report released Gautam Buddha Nagar tops education ranking Lucknow ranked 12th

UP: स्कूली शिक्षा व्यवस्था में गौतमबुद्धनगर पहले स्थान पर, शिक्षा मंत्रालय ने जारी की पीजीआई डी रिपोर्ट

Fri, 20 Jun 2025 03:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 20 Jun 2025 03:26 PM IST
सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई-डी) रिपोर्ट 2023-24 के अनुसार गौतमबुद्धनगर जिला स्कूली शिक्षा व्यवस्था में यूपी में पहले स्थान पर है, जबकि लखनऊ टॉप 10 से बाहर रहा। 

विज्ञापन
PGI-D report released Gautam Buddha Nagar tops education ranking Lucknow ranked 12th
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत देशभर में स्कूली शिक्षा व्यवस्था का समग्र मूल्यांकन किया गया है। इसमें लर्निंग आउटकम, डिजिटल पठन-पाठन, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि के आधार पर सभी जिलों का मूल्यांकन किया गया है। मंत्रालय की ओर से स्कूली शिक्षा व साक्षरता से जुड़ी दो सत्र 2022-23 व 2023-24 की परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई डी) रिपोर्ट जारी की गई है।

विज्ञापन


मंत्रालय की रिपोर्ट में सभी 75 जिलों की स्थिति बताई गई है। 2023-24 की रिपोर्ट में गौतमबुद्धनगर पहले, झांसी दूसरे, वाराणसी तीसरे, गाजियाबाद चौथे, कानपुर देहात 5वें, फतेहपुर छठें, चित्रकूट सातवें, गोरखपुर 8वें, बागपत नौवें, फैजाबाद 10वें व लखनऊ 12वें स्थान पर रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- कानपुर DM व CMO विवाद: अखिलेश यादव बोले- सच सामने लाने के लिए उच्चस्तरीय जांच की जाए
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Monsoon in UP: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, यहां पढ़ें मौसम का पूरा हाल


वहीं, 2022-23 की रिपोर्ट में झांसी पहले, गौतमबुद्ध नगर दूसरे, गाजियाबाद तीसरे, वाराणसी चौथे, श्रावस्ती पांचवें, गोरखपुर छठें, लखनऊ सातवें, बागपत आठवें, हापुड़ नवें व भदोही 10वें स्थान पर रहा है। इस रिपोर्ट के माध्यम से शिक्षा मंत्रालय ने एनईपी जमीनी स्तर पर कितना प्रभावी हो पाई है, इसका भी मूल्यांकन किया है। इसके साथ ही शिक्षा में सुधार को लेकर सभी को रोडमैप भी दिया है। इस रिपोर्ट के माध्यम से डिजिटल संसाधनों से पढ़ाई में सुधार और क्या जरूरत है, इसकी ओर भी ध्यान आकृष्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed