फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PG seats will be increased in state unani medical colleges

यूपीः राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी पीजी की सीटें

Mon, 20 Jul 2020 01:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 20 Jul 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
PG seats will be increased in state unani medical colleges
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
प्रदेश के दो राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएशन की सीटें बढ़ेंगी। शासन ने इसके लिए सचिव आयुष मंत्रालय को पत्र लिखा है। इसमें राजकीय तकमील उतिब कॉलेज लखनऊ में दो विषयों में सात-सात सीटें और राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज प्रयागराज में दो विषयों में 18 सीटें बढ़ाने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव आयुष प्रशांत त्रिवेदी की ओर से भेजे गए पत्र में राजकीय तकमील उतिब कॉलेज में तशरीहुल बदन विभाग (एनॉटमी) और तहफ्फुजी व समाजी (प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन) विभाग के पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश क्षमता को दो-दो सीटों से बढ़ाकर नौ-नौ सीटें करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज  प्रयागराज में एन उज्र अनफ हलक व असनान (आई एंड ईएनटी) विभाग में पीजी की सीट को दो से बढ़ाकर 10 करने, इलाज विद तदबीर विभाग (रेजिमिलन थेरेपी) में पीजी की सीटें दो से बढ़ाकर 12 करने का अनुरोध किया है। निदेशक यूनानी डॉ. सिकंदर हयात सिद्दीकी ने बताया कि पोस्ट ग्रेजुएट की सीटें बढ़ने से प्रदेश के डॉक्टरों को पीजी करने के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed