फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PG seats going to pay off in the off-campus online counseling

पीजी में ऑफ कैंपस ऑनलाइन काउंसलिंग से भरेंगी सीटें

Sat, 06 Sep 2014 01:04 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Sep 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
PG seats going to pay off in the off-campus online counseling

पीजी में दाखिले के लिए फर्स्ट काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभी करीब 35 प्रतिशत सीटें खाली हैं। ऐसे में अब सेकंड कटऑफ रविवार या सोमवार को घोषित कर दी जाएगी।

विज्ञापन


इसके बाद स्टूडेंट ऑनलाइन बैंक चालान व क्रेडिट और डेबिट कार्ड से फीस जमा कर सकेंगे। यानी, ऑफ कैंपस ऑनलाइन काउंसलिंग ही होगी। फिलहाल, ऑन कैंपस काउंसलिंग से अभी डायरेक्ट सीटें नहीं भरी जाएंगी।
विज्ञापन


आगे जो सीटें खाली बचेंगी उन्हें विभागाध्यक्ष ऑन कैंपस काउंसलिंग से भर सकेंगे। एलयू में पीजी में दाखिले के लिए जिन कोर्सेज की पहली काउंसलिंग के बाद कुल 3988 सीटों में से 2675 सीटें भर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें अभी करीब 1313 सीटें रिक्त हैं। ऐसे में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अभी ऑन कैंपस काउंसलिंग से सीधे सीटें भरने के निर्णय को टाल दिया है।

एलयू में पीजी कोर्सेज में दाखिले के प्रवेश समन्वयक प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि अब सेकंड लिस्ट एनआईसी जारी करेगा। यह लिस्ट रविवार रात या सोमवार को जारी हो जाएगी।

अभी स्टूडेंट एचडीएफसी बैंक में ऑनलाइन बैंक चालान के माध्यम से ही फीस जमा करेंगे। वे क्रेडिट व डेबिट कार्ड से भी अपनी फीस जमा कर सकते हैं।

प्रो. शर्मा ने कहा कि बीते दिनों एडमिशन कमेटी में निर्णय हुआ था कि पीजी में भी यूजी की तर्ज पर ऑन कैंपस काउंसलिंग कर सीटें भर ली जाएं, इसे स्थगित कर दिया गया।  ऑफ कैंपस ऑनलाइन काउंसलिंग ही होगी।


ऑनलाइन कटऑफ लिस्ट उपलब्ध रहेगी। अगर कोई विभागाध्यक्ष चाहता है कि वह डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से फीस जमा करवाकर अपनी सीटें भर सके तो वह यह भी कर सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed