फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PG qualified doctors are not ready to do duty in covid hospitals

स्वास्थ्य विभाग की उम्मीदों को झटका, कोविड अस्पतालों में ड्यूटी से बच रहे पीजी करके लौटे डॉक्टर 

Tue, 22 Sep 2020 10:17 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 22 Sep 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
PG qualified doctors are not ready to do duty in covid hospitals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
पोस्ट ग्रेजुएशन करके लौटे प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के डॉक्टरों से स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद थी कि वे वर्तमान जरूरत के अनुसार ड्यूटी करेंगे, लेकिन यह उम्मीद अब स्वास्थ्य विभाग को भारी पड़ रही है। पीएचसी पर तैनात ये सभी डॉक्टर पीजी पाठ्यक्रम के लिए स्वास्थ्य महानिदेशालय से एनओसी लेकर पढ़ने गए थे, पर अब वे फ्रंट लाइन कोरोना फाइटर बनने से बच रहे हैं। 
विज्ञापन


एमबीबीएस डिग्री वाले चिकित्साधिकारी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनाती दी जाती है। जबकि विशेषज्ञ चिकित्सकों को जरूरत के अनुसार सीएचसी या फिर जिला-संयुक्त चिकित्सालयों में तैनात होते हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ को सीएमओ महाराजगंज के अधीन तैनाती दी गई है। यानी अधिकतम को सीएचसी पर ही तैनाती का मौका मिलेगा। इसी तरह एनेस्थेटिस्ट, एमडी मेडिसिन, एमडी टीबी एंड चेस्ट की डिग्री वालों को लेवल टू कोविड अस्पताल में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. डीएस नेगी का कहना है कि एनेस्थेटिस्ट, टीबी व चेस्ट रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट और एमडी मेडिसिन को लेवल टू में भेजा गया है। कोरोना महामारी काल में एमसीएच विंग, सीएचसी पर  लेवल टू अस्पताल बनाए गए हैं। विशेषज्ञों की जरूरत को देखते हुए उन्हें तैनाती दी गई है। महामारी खत्म होने के बाद सीएचसी व एमसीएच विंग से इन विशेषज्ञों को हटाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed