लखनऊ। लविवि ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा (पीजीईटी-2026) का संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया है। विवि से जारी कार्यक्रम के अनुसार, पीजी प्रवेश परीक्षाएं 16 जुलाई से 22 जुलाई तक दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 10:30 से 12 बजे तक (कुछ पाठ्यक्रमों के लिए 1:30 बजे तक) और दूसरी पाली शाम तीन बजे से 4:30 बजे तक होगी। विवि ने कहा है कि जिन अभ्यर्थियों ने एक से अधिक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया है और उनकी प्रवेश परीक्षा एक ही दिन और एक ही समय पर निर्धारित है, वे 10 जुलाई तक luadmission2026
@gmail.com पर ईमेल भेजकर जानकारी दे सकते हैं। पहले दिन 16 जुलाई को एंथ्रोपोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, बीपीएड, पब्लिक हेल्थ (कम्युनिटी मेडिसिन), एप्लाइड जियोलॉजी, बीलिबआईएससी, एजुकेशन, बायोकेमिस्ट्री, एमलिबआईएससी और पब्लिक हेल्थ की परीक्षा होगी। 17 जुलाई को अंग्रेजी, माइक्रोबायोलॉजी, गणित, फॉरेंसिक साइंस, एमपीएड और राजनीति विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी।18 जुलाई को वनस्पति विज्ञान, अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, सांख्यिकी और मध्यकालीन एवं आधुनिक भारतीय इतिहास, 19 जुलाई को एलएलबी तथा एमबीए/एमटीटीएम, 20 जुलाई को भूगोल, एलएलएम, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, समाजशास्त्र और जूलॉजी की परीक्षाएं होंगी। 21 जुलाई को हिंदी, लोक प्रशासन, भौतिक विज्ञान, भूविज्ञान, फूड प्रोसेसिंग एंड फूड टेक्नोलॉजी तथा मनोविज्ञान की परीक्षा निर्धारित की गई है। 22 जुलाई को एमएड, एमवीए/एमएफए, एप्लाइड इकोनॉमिक्स, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, सोशल वर्क और एमकॉम की परीक्षा होगी।इसके अलावा एआईएच एंड आर्कियोलॉजी, होम साइंस, संस्कृत, उर्दू, भाषाविज्ञान, डेटा साइंस एंड एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एआई एंड मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी एंड साइबर फॉरेंसिक्स, मॉलिक्यूलर एंड ह्यूमन जेनेटिक्स सहित कई अन्य पीजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया बाद में घोषित की जाएगी।