{"_id":"626eeaff5ad074066a7fadc6","slug":"pg-admission-will-begin-in-centre-for-advance-studies-in-aktu-lucknow-news-lko628756194","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू ः कैस में पीजी एडमिशन के रजिस्ट्रेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू ः कैस में पीजी एडमिशन के रजिस्ट्रेशन शुरू
विज्ञापन
एमटेक की पांचों ब्रांचों में एडमिशन के रजिस्ट्रेशन शुरू। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज (कैस) में पीजी एडमिशन की कवायद शुरू हो गई है।
कैस में एमटेक की पांच ब्रांचों में प्रवेश की कवायद शुरू हो गई है। सत्र को नियमित करने के लिए काउंसिलिंग का समय भी कम किया गया है और जुलाई से नए सत्र 2022-23 की क्लास शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
संस्थान में एमटेक इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मेकाट्रॉनिक्स, मैनुफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी एंड ऑटोमेशन, नैनोटेक्नोलॉजी व एनर्जी साइंस एंड टेक्नोलॉजी में प्रवेश होंगे।
इनमें 18-18 यानी कुल 90 सीटें हैं। कैस प्रशासन के अनुसार पिछले वर्षों की ही तरह इस बार भी पहली प्राथमिकता गेट क्वालीफाई अभ्यर्थियों को दी जाएंगी।
इसके बाद सेंट्रल यूनिवर्सिटीज एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) से प्रवेश लेंगे और उसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो सीधे प्रवेश भी लिए जाएंगे।
कैस के डॉ. अनुज शर्मा ने बताया कि प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की साइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसकी आखिरी तिथि 31 मई है।
उन्होंने बताया कि इस बार एक ही दिन 9 जून को काउंसिलिंग की जाएगी। इसमें पहले गेट अभ्यर्थियों, फिर सीयूईटी अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
इसके बाद अगर सीटें खाली रहती हैं तो दूसरे चरण की काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। इसमें 31 मई के बाद आने वाले आवेदन कंसीडर किए जाएंगे।
वहीं एकेटीयू के घटक संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में भी पीजी एडमिशन की कवायद जल्द शुरू होगी।
निदेशक प्रो. विनीत कंसल ने बताया कि संस्थान में 7 ब्रांचों में 137 सीटें हैं। जिनमें गेट क्वालीफाई अभ्यर्थियों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाती है।
इसके बाद सीयूईटी और जरूरत पड़ने पर संस्थान प्रवेश परीक्षा का भी आयोजन करता है। जल्द ही वेबसाइट पर आवेदन संबंधित सूचना मिलेगी।
पीएचडी प्रवेश इंटरव्यू 9 से
एकेटीयू में सत्र 2021-22 के दूसरे चरण की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के क्रम में प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 9 मई से प्रस्तावित किया गया है। डिप्टी कंट्रोलर परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इंटरव्यू 9, 10 व 11 मई को विषयवार आयोजित किए जाएंगे। इसकी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी शेड्यूल के अनुसार इसमें शामिल हों।