{"_id":"62f2bc2432ae19696f742b5b","slug":"pg-admission-starts-in-lucknow-university-affiliated-colleges-lucknow-news-lko643418565","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में पीजी के दाखिले भी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में पीजी के दाखिले भी शुरू
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के संबद्ध कॉलेजों में स्नातक के साथ परास्नातक कोर्सों में भी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नए सत्र 2022-23 में ज्यादा देरी न हो इसे देखते हुए कॉलेजों ने यह कदम उठाया है। अन्य कॉलेज भी इसे जल्द शुरू करने की तैयारी में लगे हैं।
विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज में इस समय स्नातक कोर्सों के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही एमए इतिहास व एमकॉम में भी प्रवेश शुरू कर दिए गए हैं। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि काफी विद्यार्थी ऐसे हैं जो पहले से स्नातक कर चुके हैं और इस साल पीजी करने के इच्छुक हैं, वे प्रवेश के लिए संपर्क कर रहे हैं तो उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। जल्द ही स्नातक फाइनल ईयर के परिणाम आने के बाद पीजी प्रवेश भी गति पकड़ेगा।
इसी क्रम में शिया पीजी कॉलेज में भी परास्नातक कोर्सों में प्रवेश की शुरुआत कर दी गई है। यहां एमए, एमएससी, एमकॉम, एमजेएमसी आदि पीजी कोर्सों में प्रवेश लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही यूजी की खाली सीटों पर भी प्रवेश चल रहे हैं। कॉलेज प्रशासन के अनुसार इच्छुक विद्यार्थी पीजी में प्रवेश के लिए संपर्क कर सकते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के स्नातक कोर्सों के परिणाम आने तक पीजी में प्रवेश की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल में प्रवेश आज से
पंडित दीनदयाल उपाध्याय पीजी कॉलेज में स्नातक कोर्सों में प्रवेश बुधवार से शुरू हो रहा है। कॉलेज ने प्रवेश के लिए पहली मेरिट जारी कर दी है। विद्यार्थियों को सुबह 11 बजे कॉलेज में आवश्यक दस्तावेज व शुल्क के साथ प्रवेश के लिए उपस्थित होना है। उधर, कालीचरण पीजी कॉलेज में बुधवार से ही दूसरी मेरिट के प्रवेश भी शुरू होंगे। कॉलेज प्रशासन के अनुसार मेरिट कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।