{"_id":"5d28e07b8ebc3e6ce64e376c","slug":"pg-admission-start-in-rehabitation-university-lucknow-news-lko4703713142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्वास विवि में पीजी प्रवेश्ा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्वास विवि में पीजी प्रवेश्ा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुनर्वास विवि में पीजी प्रवेश शुरू, एमए के विभिन्न विषयों की मेरिट जारी
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में स्नातक के बाद शुक्रवार से परास्नातक कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई। पहले दिन एमएससी व एमकॉम में प्रवेश हुए। शनिवार से एमए हिंदी, इतिहास, समाजशास्त्र, सोशल वर्क, राजनीति विज्ञान विषय के प्रवेश होंगे, जिनकी प्रवेश मेरिट विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विवि में 5 जुलाई से बीए-बीकॉम की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई है। अब तक बीए में 400 सीटों के सापेक्ष 340 और बीकॉम में 120 के सापेक्ष 80 प्रवेश हुए हैं। बची हुई सीटों पर प्रवेश 15 जुलाई को होगा, जिसकी मेरिट सूची पहले ही जारी की जा चुकी है। निदेशक प्रवेश गैर व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रो. अवनीश कुमार मिश्रा ने बताया कि स्नातक की सीटें अगले चरण में फुल होने की संभावना है।
शुक्रवार को एमकॉम व एमएससी में प्रवेश हुए हैं। शनिवार को एमए के अन्य विषयों में प्रवेश होंगे। जबकि 15 जुलाई को एमए भोजपुरी, अर्थशास्त्र व अंग्रेजी के प्रवेश होंगे। प्रवेश मेरिट के आधार पर होंगे, जिनकी मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है। विद्यार्थी किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्प लाइन पर संपर्क या ई-मेल कर सकते हैं।
विज्ञापन
एलएलएम के इंटरव्यू आज से
विवि में पीजी कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया भी गति पकड़ रही है। 13 जुलाई को एलएलएम में प्रवेश के लिए सभी दिव्यांग, ओबीसी व एससी-एसटी आवेदकों के इंटरव्यू होंगे। जबकि 15 जुलाई को सभी सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के। 13 को ही बीएड स्पेशल एजुकेशन में सभी दिव्यांग, ओबीसी व एससी-एसटी आवेदकों के इंटरव्यू होंगे। जबकि 15 जुलाई को सभी सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के। छात्रों को सुबह 10.30 बजे लॉ कैंपस व एकेडमिक ब्लॉक में संपर्क करना होगा।