{"_id":"8bdc19096e618c8b80222c0e403a0340","slug":"petrol-rate-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभालो अपनी जेब, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभालो अपनी जेब, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट
टीम डिजिटल/नई दिल्ली/लखनऊ
Updated Sat, 14 Sep 2013 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल कीमतों में इजाफे की वजह से सरकार ने पेट्रोल की कीमत 1.63 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है।
विज्ञापन
यह बढ़ोतरी शुक्रवार आधी रात से लागू हो गई। वैट जोड़ने के बाद लखनऊ में यह बढ़ोतरी 2.06 रुपये प्रति लीटर की पड़ेगी।
इससे लखनऊ में पेट्रोल अब 83.17 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जून से लेकर अब तक दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 13.06 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुकी है।
पेट्रोल के दाम में इस बढ़ोतरी के बाद डीजल और रसोई गैस के दामों में भी इजाफे की संभावना है। दरअसल तेल कंपनियां डीजल, केरोसिन और रसोई गैस सिलेंडर के दाम में एकमुश्त बढ़ोतरी की मांग कर रही हैं।
डीजल के दाम में तीन से पांच रुपये प्रति लीटर और रसोई गैस की कीमत में प्रति सिलेंडर 50 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है।