{"_id":"68b8aaf05d6d9cc1d100cc5d","slug":"petrol-pump-worker-attacked-with-a-rod-hand-broken-lucknow-news-c-13-lko1070-1367889-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पेट्रोल पंप कर्मी पर रॉड से हमला, टूटा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पेट्रोल पंप कर्मी पर रॉड से हमला, टूटा हाथ
Thu, 04 Sep 2025 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
घायल पंप कर्मी लवकुश यादव व उस पर रॉड से हमला करता आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। एसयूवी सवार तीन युवकों ने शनिवार रात इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पाइप पर पहिया चढ़ा दिया। पेट्रोल पंप कर्मी के विरोध जताने पर एसयूवी से उतरे एक युवक ने पंप कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। विरोध जताने पर दबंग ने रॉड से पंप कर्मी पर हमला किया, जिससे उसका हाथ टूट गया। आरोपी कार सवारों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है। पंप कर्मी ने कार सवार तीन युवकों के खिलाफ जान से मारने व धमकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मड़ियांव पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है।
हरिओम नगर, मुर्गी फार्म के पास सीतापुर रोड निवासी लवकुश यादव ने बताया कि वह इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा स्थित एसआर फिलिंग स्टेशन पर काम करते हैं। 30 अगस्त की रात 10:44 बजे एसयूवी सवार तीन युवक पेट्रोल पंप पर आए। कार सवार ने पेट्रोल की पाइप पर गाड़ी का पहिया चढ़ा दिया। साथी कर्मी ने गाड़ी देखकर चलाने की बात कही। इस पर एक युवक गाड़ी से उतरकर पंप कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। दबंग युवक ने अन्य कर्मियों के साथ मारपीट की। युवक के साथ मौजूद उसके दोनों साथियों ने भी बीच बचाव का प्रयास किया। विवाद बढ़ने पर युवक ने गाड़ी में रखा रॉड निकाल लिया और लवकुश यादव के बाएं हाथ पर हमला कर दिया। सूचना पर मड़ियांव पुलिस पीड़ित और तीनों आरोपियों को थाने ले गई। आरोप है कि पीड़ित की तहरीर पर गाड़ी नंबर पर एनसीआर दर्ज की। आरोपियों को बिना किसी कार्रवाई के थाने से छोड़ दिया गया।
चौकी प्रभारी राम राम बैंक अखिलेश कुमार का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट व डॉक्टरों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।