फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   petrol pump will remain closed on holi till 2 o'clock

होली के दिन दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, शराब और मादक पदार्थो की भी नहीं होगी बिक्री

Tue, 19 Mar 2019 03:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Mar 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
petrol pump will remain closed on holi till 2 o'clock
डेमो
होली पर रंग खेलने के दौरान किसी तरह की अनहोनी रोकने के लिए गुरुवार को राजधानी के सभी पेट्रोल पंप दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान आईओसी, एचपी व बीपी के किसी भी फीलिंग स्टेशन पर सुबह छह से दोपहर दो बजे तक पेट्रोल, डीजल व सीएनजी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


यह जानकारी लखनऊ पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के पूर्व सचिव सुधीर बोरा ने सोमवार को दी। वहीं, जिला प्रशासन ने 21 मार्च को शराब व अन्य मादक पदार्थों की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया है। डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि सभी लाइसेंसी अंग्रेजी, देसी शराब की दुकानों, मॉडल शॉप, होटल-रेस्टोरेंट बार, भांग की दुकानों को 24 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन


इसके उल्लंघन पर लाइसेंस निरस्त कर दुकान पर ताला लगा दिया जाएगा।

म्यूजिक सिस्टम बजाने की 354 को मिली अनुमति

प्रभारी अधिकारी ने बताया कि होलिका दहन स्थल पर म्यूजिक सिस्टम व लाउडस्पीकर बजाने को अब तक एडीएम पूर्वी, एडीएम ट्रांसगोमती व एडीएम पश्चिम से जुड़े कार्यक्षेत्रों में 354 आवेदकों ने अनुमति ली है। सर्वाधिक 148 अनुमति एडीएम पूर्वी से जुड़े सिस गोमती इलाके की है।

रंग खेलने के दौरान पुलिस व प्रशासन की संयुक्त निगरानी टीम शहर में क्षेत्रवार निरीक्षण करेगी। इस दौरान अनुमति के बावजूद तेज आवाज में बजते मिलने वाले साउंड सिस्टम व लाउडस्पीकर को बंद करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed