{"_id":"65b55e682fd9ec4381044c74","slug":"petrol-pump-managers-body-found-hanging-from-a-tree-raebareli-news-c-101-1-slko1032-109880-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पेड़ से लटकता मिला पेट्रोल पंप मैनेजर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पेड़ से लटकता मिला पेट्रोल पंप मैनेजर का शव
Sun, 28 Jan 2024 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को पेट्रोल पंप मैनेजर का शव पेड़ से लटकता पाया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के दुसौती गांव निवासी शिव कुमार उर्फ गुड्डू (53) चुरुवा हनुमान मंदिर के बगल स्थित पेट्रोल पंप में मैनेजर के पद पर नौकरी करता था। सुबह करीब सात बजे पेट्रोल पंप के पीछे स्थित चहारदीवारी के पास पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे शिव कुमार का शव लटकता मिला।
दो साल पहले मृतक ने अपनी इकलौती बेटी अंजलि सिंह का विवाह चुरुवा गांव के रहने वाले आदर्श सिंह के साथ कर दिया था, तब से वह अपनी पत्नी लक्ष्मी सिंह के साथ पटेल नगर कॉलोनी में ही रहता था। पत्नी ने बताया कि वह कभी किसी से लड़ाई झगड़ा भी नहीं करते थे। किन परिस्थितियों में उन्हें ऐसा कदम उठाना पड़ा, उनको समझ नहीं आ रहा है। पत्नी के अनुसार मृतक शिवकुमार का अंतिम संस्कार महराजगंज थाना क्षेत्र के दुसौती गांव में शुक्रवार शाम खेतों में कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मैनेजर की मौत की वजह हैगिंग आई है। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया है, इसकी जांच कराई जा रही है।