फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PET at 16 centers from today

Lucknow News: 16 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से

Fri, 27 Oct 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 27 Oct 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
PET at 16 centers from today
सुल्तानपुर। जिले के 16 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। परीक्षा शनिवार व रविवार को दो पालियों में होगी। इसमें 31,872 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन



शनिवार से शुरू हो रहे पीईटी को लेकर प्रशासन ने नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए कमर कस ली है। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए जोनल मजिस्ट्रेटों को लगाया गया है। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे तक प्रवेश कर सकेंगे। तीन चरणों में इनकी चेकिंग की जाएगी। सबसे पहले परीक्षा केंद्र के बाहर गहन तलाशी ली जाएगी। इसके बाद परीक्षा कक्ष के बाहर प्रवेश-पत्रों की जांच की जाएगी। आखिर में परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन



शुक्रवार को सभी केंद्राध्यक्षों, बीईओ एवं जोनल मजिस्ट्रेट की बैठक प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर हुई। इसमें परीक्षा को नकलविहीन व शांतिर्पूण ढंग से कराने को लेकर रणनीति बनाई गई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह मजिस्ट्रेट कोषागार से परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र ले जाएंगे। प्रश्नपत्र एजेंसी की ओर से कोषागार में उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां से मिलेंगी बसें
परिवहन विभाग ने पीईटी के अभ्यर्थियों के लिए शहर के बाहर पयागीपुर, गोलाघाट, करौंदिया व अमहट में अस्थायी बस स्टैंड बनाया है। सरकारी और प्राइवेट 140 बसें अभ्यर्थियों के लिए अस्थायी बस स्टैंड से चलेंगी। शहर में आवागमन को सुचारु करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर रूट चार्ट लगा दिया गया है। शहर के व्यस्त परीक्षा केंद्रों के बाहर अलग से निशुल्क गाड़ी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। एआरटीओ नंद कुमार ने बताया कि रूट चार्ट के मुताबिक ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।



क्या साथ न लाएं परीक्षार्थी
परीक्षार्थी किसी भी प्रकार का इलेक्ट्राॅनिक उपकरण लेकर परीक्षा केंद्र पर नहीं जा सकेंगे। परीक्षा के दौरान कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, डिजिटल वॉच, गोल्ड रिंग, ब्लेड, व्हाइटनर व पेंसिल प्रतिबंधित है। जिला नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि अगर कोई परीक्षार्थी इन उपकरणों का प्रयोग करते पाया जाएगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।




इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
शहर के जीआईसी, केश कुमारी जीजीआईसी, एमजीएस इंटर कॉलेज, राणा प्रताप पीजी कॉलेज, गनपत सहाय पीजी कॉलेज पयागीपुर, सलीम हायर सेकेंडरी स्कूल खैराबाद, केएनआई पीएसएस ब्लॉक-ए मेन कैंपस, ब्लॉक-बी फैकल्टी ऑफ लाॅ, ब्लॉक-सी मैनेजमेंट बिल्डिंग, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उतुरी, सैमफोर्ड स्कूल महुअरिया व जीआईसी महाराजगंज में परीक्षा होगी। इसके साथ ही जंजीरादास शंभूनाथ सिंह इंटर कॉलेज नरहरपुर, रामरती इंटर कॉलेज द्वारिकागंज व रामप्रताप इंटर कॉलेज प्रतापगंज भादा को भी पीईटी का परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed