फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pesion money to be increased by UP govt.

मजदूरों को एक हजार रुपये की पेंशन देगी सरकार

Sun, 06 Dec 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 06 Dec 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
Pesion money to be increased by UP govt.

सपा सरकार नए साल में मजदूरों को पेंशन योजना का तोहफा देगी। तीन साल से पंजीकृत और 60 साल की उम्र पूरी करने वाले मजदूरों को प्रतिमाह एक हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। कुछ पुरानी योजनाओं में बदलाव और कुछ नई स्कीम लाने की भी तैयारी है।

विज्ञापन


श्रम विभाग मजदूरों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रहा है। इनका लाभ भवन एवं सन्निर्माण कल्याण बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों को मिलता है। छह माह से पंजीकृत सभी श्रमिकों को साइकिलें दी जा रही हैं। मातृत्व एवं शिशु हित लाभ योजनाएं भी चल रही हैं।
विज्ञापन


निर्माण कामगारों की मृत्यु पर एकमुश्त पांच लाख रुपये की मदद की व्यवस्था है। लड़की पैदा होने पर उसके नाम पर 20 हजार रुपये की एफडी के साथ ही पुत्री के विवाह के लिए 40 हजार और एक बार आवास बनाने के लिए एक लाख रुपये की मदद दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेधावी छात्र पुरस्कार व गंभीर बीमारी के इलाज के लिएसहायता समेत करीब डेढ़ दर्जन योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पेंशन योजना लंबे समय से प्रस्तावित है। अब इसे अमली रूप दिया जाएगा।

सोलर लालटेन व पंखा भी दिया जाएगा

Pesion money to be increased by UP govt.

श्रम मंत्री शाहिद मंजूर ने बताया कि 60 साल की उम्र में श्रमिकों की कार्यक्षमता घट जाती है। इसलिए उन्हें प्रतिमाह 1000 रुपये पेंशन दी जाएगी।

सौर ऊर्जा सहायता योजना के तहत श्रमिकों के घरों में रोशनी के लिए सोलर लालटेन दी जा रही थी। अब उन्हें एक पंखा भी दिया जाएगा। अगले शिक्षा सत्र से श्रमिकों के बच्चों के लिए कुछ और आवासीय विद्यालय शुरू कराए जाएंगे।

बंद हो चुकी है पालना गृह योजना
मजदूरों के छह साल तक के बच्चों की देखभाल के लिए पालना गृह योजना शुरू की गई थी। इसे चलाने की जिम्मेदारी एनजीओ को सौंपी गई थी। श्रम मंत्री का पद संभालते ही शाहिद मंजूर ने गड़बड़ी की शिकायतें मिलने पर इसे बंद करने के निर्देश दिए थे।

उन्होंने योजना के संचालन में हुई अनियमितताओं की जांच के आदेश भी दिए थे। गड़बड़ी की जांच के लिए अदालत में दाखिल की गई याचिका अभी विचाराधीन है। विभाग इस योजना को भी नए रूप में पारदर्शी तरीके से लागू करने पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed