{"_id":"62ef982a43f60450545d7400","slug":"personalities-of-different-fields-will-join-independence-day-celebration-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: स्वाधीनता दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होंगी विभूतियां, समारोह को भव्य बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: स्वाधीनता दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होंगी विभूतियां, समारोह को भव्य बनाने की तैयारी
Sun, 07 Aug 2022 04:17 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 07 Aug 2022 04:17 PM IST
सार
स्वाधीनता दिवस पर लखनऊ में आयोजित होने वाले समारोह को भव्य बनाने की पूरी तैयारी है। आयोजन में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विस्तार
आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त को लखनऊ में होने वाले स्वाधीनता दिवस के मुख्य समारोह को भव्य बनाने की तैयारी है। समारोह में पद्म पुरस्कारों से सम्मानित विभूतियों समेत प्रदेश की विभिन्न संस्कृतियों और क्षेत्रों से संबंधित प्रत्येक वर्ग के 75 लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें लोक कलाकार, आदिवासी समूह और विभिन्न समुदाय के लोग शामिल होंगे जो प्रदेश की विविध संस्कृति को अपनी पारंपरिक पोशाक के माध्यम से प्रदर्शित करेंगे। इनके अलावा बीसी सखियां, कारखानों के कर्मचारी, किसान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित 16 ट्रेडों का प्रतिनिधित्व करने वाले लोग भी इस आयोजन का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन तथा शहीद सैनिकों के परिजनों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
इन विभूतियों को भेजा आमंत्रण
पद्म भूषण राशिद खान (कला), वशिष्ठ त्रिपाठी (साहित्य एवं शिक्षा)। पद्मश्री कामलिनी अस्थाना एवं नलिनी अस्थाना, शिवनाथ मिश्रा, शीशराम, सेठ पाल सिंह, विद्या विंदु सिंह, शिवानंद बाबा, अजय कुमार सोनकर, अजिता श्रीवास्तव और डॉ कमलाकर त्रिपाठी।
विज्ञापन