फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Personalities honored with Raju Srivastava Memorial Award

Lucknow News: राजू श्रीवास्तव स्मृति सम्मान से नवाजी गईं विभूतियां

Fri, 26 Dec 2025 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Personalities honored with Raju Srivastava Memorial Award
अलग-अलग क्षेत्रों की विभूतियों को राजू श्रीवास्तव स्मृति सम्मान-2025 से नवाजा गया।
लखनऊ। अवधी विकास संस्थान की ओर से शुक्रवार शाम राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में ‘एक शाम राजू श्रीवास्तव के नाम’ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। संस्थान की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों की विभूतियों को राजू श्रीवास्तव स्मृति सम्मान-2025 से नवाजा गया। सम्मान पाने वालों में आईएएस डॉ. हरिओम, कानपुर के हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी और राजीव निगम समेत कई नाम शामिल रहे।
विज्ञापन

अवधी विकास संस्थान के अध्यक्ष एवं आयोजन समिति के प्रमुख विनोद मिश्रा ने कहा कि राजू श्रीवास्तव केवल हास्य कलाकार नहीं थे, बल्कि वे आम आदमी की आवाज थे जिन्होंने हास्य के माध्यम से सामाजिक विसंगतियों, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं पर सशक्त प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि लोकभाषाओं और लोककलाओं के संरक्षण की दिशा में एक सशक्त सांस्कृतिक पहल है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान ने कहा कि राजू श्रीवास्तव के नाम पर सम्मान दिया जाना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। शिखा राजू श्रीवास्तव ने अपने पति स्व. राजू श्रीवास्तव के संघर्षपूर्ण जीवन और उनकी कला यात्रा को स्मरण करते हुए अवधी विकास संस्थान के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर गायक मिथिलेश लखनवी और लोकगायिका कुसुम वर्मा ने प्रस्तुतियां दीं। सम्मान पाने वाले अन्य प्रमुख लोगों में लखनऊ दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख आत्मप्रकाश मिश्र, लोकगायिका कुसुम वर्मा, प्रज्ञा सिंह, सुशील दुबे, राजशेखर सिंह आदि मौजूद रहे।

अलग-अलग क्षेत्रों की विभूतियों को राजू श्रीवास्तव स्मृति सम्मान-2025 से नवाजा गया।

अलग-अलग क्षेत्रों की विभूतियों को राजू श्रीवास्तव स्मृति सम्मान-2025 से नवाजा गया।

अलग-अलग क्षेत्रों की विभूतियों को राजू श्रीवास्तव स्मृति सम्मान-2025 से नवाजा गया।

अलग-अलग क्षेत्रों की विभूतियों को राजू श्रीवास्तव स्मृति सम्मान-2025 से नवाजा गया।

अलग-अलग क्षेत्रों की विभूतियों को राजू श्रीवास्तव स्मृति सम्मान-2025 से नवाजा गया।

अलग-अलग क्षेत्रों की विभूतियों को राजू श्रीवास्तव स्मृति सम्मान-2025 से नवाजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed