फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   personal law board meeting in lucknow.

16 दिसंबर को होगी पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक, अयोध्या मुद्दे पर बनेगी रणनीति

Tue, 11 Dec 2018 08:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Dec 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
personal law board meeting in lucknow.
personal law board - फोटो : amar ujala

अध्यादेश लाकर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की लगातार उठ रहीं मांग को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड खासा गंभीर है। राजधानी के नदवा कालेज में16 दिसंबर को होने जा रही बोर्ड के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में सरकार की ओर से अध्यादेश लाये जाने पर बोर्ड को क्या करना है इस पर रणनीति बनेगी। मुस्लिम महिलाओं की सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा, मंहगी शादियों और बेटियों को दहेज की जगह जायदाद में हिस्सेदारी को अमल में लाने पर भी बोर्ड की बैठक में गौर किया जाएगा।

विज्ञापन


देश के कई हिस्सों में चुनावी माहौल और 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच लगातार राम मंदिर के लिये भाजपा सरकार से अध्यादेश लाने की मांग को देखते हुये ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सैयद राबे हसनी नदवी की अध्यक्षता में 16 दिसंबर को राजधानी के दारुल उलूम नदवतुल उलमा में होने जा रही बैठक काफी अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन


बाबरी मस्जिद मामले की सुप्रीम कोर्ट में हो रही सुनवाई के बीच राम मंदिर निर्माण के लिये अध्यादेश की मांग को मुसलमानों के धार्मिक व सामाजिक मामलों के सर्वोच्च संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड कानून और न्यायालय के खिलाफ मान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव जफरयाब जीलानी ने बताया कि पर्सनल लॉ बोर्ड की कार्यकारिणी बैठक में सुप्रीम कोर्ट में बाबरी मस्जिद की चल रही सुनवाई की समीक्षा करने के साथ आगे की रणनीति तय की जाएगी।


उन्होंने बताया कि बैठक में मौलाना सैयद राबे हसनी नदवी के अलावा उपाध्यक्ष मौलाना फखरुददीन अशरफ किछौछवी, मौलाना कल्बे सादिक, महासचिव मौलाना वली रहमानी, सचिव मौलाना खालिद सैफुल्लाह, प्रवक्ता मौलाना खलीलुर्रहमान सज्जाद नोमानी, असदउददीन उवैसी, मौलाना अब्दुर्रहीम मुजदददिदी, महिला विंग की संयोजक डा. असमा जेहरा सहित सभी 51 कार्यकारिणी सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed