फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   performence of aap in ls polls

खत्म हो गया 'आप' का सुरूर, ख्वाब चकनाचूर

Fri, 16 May 2014 03:06 PM IST
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 May 2014 03:06 PM IST
विज्ञापन
performence of aap in ls polls

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में सौ सीटें जीतने का दावा किया था लेकिन पार्टी के प्रदर्शन के आधार पर कहा जा रहा है कि अब पार्टी को राष्ट्रीय मान्यता भी नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


पार्टी की बुरी गत हुई है। उत्तर प्रदेश से कुछ सीटें जीतने के अलावा पार्टी को अपना वोट प्रतिशत बढऩे की भी पूरी उम्मीद थी।

ताकि उसको राष्ट्रीय मान्यता मिल सके, मगर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उसके तीन स्टार उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल, कुमार विश्वास और शाजिया इल्मी को करारी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इनमें से कुमार विश्वास और शाजिया इल्मी तो मुख्य लड़ाई में भी नहीं आ सके। पार्टी के उम्मीदवारों के लिए 10 हजार वोट जुटा पाना भी टेढ़ी खीर साबित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सीटों पर उतारे थे उम्मीदवार

performence of aap in ls polls

आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। इनमें से पांच प्रत्याशियों ने अपना टिकट वापस कर दिया था।

जिसके बाद में 75 उम्मीदवार ही बचे हुए थे। सबसे पहले मैदान में उतरने वालों में अमेठी से कुमार विश्वास थे, जो कि राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लडऩे आए थे।

करीब चार महीने तक अमेठी में ही रहे। मगर मतगणना के दौरान लगातार चौथे स्थान पर बने रहे।

चुनाव से 20 दिन पहले बीजेपी की स्मृति ईरानी अमेठी पहुंची और उन्होंने राहुल गांधी को कड़ी टक्कर दी। मगर कुमार विश्वास तमाम माहौल बनाने के बावजूद कुछ भी नहीं कर सके।

केजरीवाल पर रहा फोकस

performence of aap in ls polls

दूसरी ओर, आप का पूरा अमला वाराणसी में अरविंद केजरीवाल के समर्थन में लग गया था। जिसकी कई बार आलोचना भी हुई।

मगर ये पूरा अमला मिल कर भी केजरीवाल की करारी हार को नहीं रोक सका। इसी तरह से शाजिया इल्मी जो कि, गाजियाबाद से बुरी तरह से हारीं।

शुरुआत में नंबर दो पर चल रही शाजिया धीरे धीरे नंबर 3 की ओर खिसक गईं। फिर चार नंबर पर जाकर ठहरीं।

इन तीन सीटों के अलावा लखनऊ लोकसभा सीट से जावेद जाफरी ने भी अपनी हार दो राउंड की मतगणना के बाद ही मान ली। वे भी वोटों के लिए तरसते हुए दिखे।

'आप' को राष्ट्रीय मान्यता असंभव

performence of aap in ls polls

अंतिम दौर के रुझानों तक यह स्पष्ट हो गया कि, उत्तर प्रदेश में आप को कुल २ फीसदी से भी अधिक वोट नहीं मिल रहा है।

पंजाब छोड़ कर अपने गढ़ दिल्ली में भी आप को हार का सामना करना पड़ा। जिससे उसको राष्ट्रीय मान्यता मिलना असंभव हो गया।

गौरतलब है कि केजरीवाल ने दावा किया था कि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 100 सीटें जीतने में कामयाब रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed