फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PepsiCo India will invest Rs 800 crore in uttar pradesh

यूपी : पेप्सिको इंडिया प्रदेश में करेगी 800 करोड़ रुपये का निवेश 

Sat, 08 Aug 2020 11:25 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 08 Aug 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
PepsiCo India will invest Rs 800 crore in uttar pradesh
सिद्धार्थ नाथ सिंह - फोटो : ANI

एमएसएमई, निर्यात एवं प्रोत्साहन, खादी व ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स इन इंडिया के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पेप्सिको इंडिया अब प्रदेश में 500 रुपये से बढ़ाकर 800 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा। 
विज्ञापन


वहीं पेप्सिको मथुरा व कोसी के किसानों से 1.18 लाख टन आलू की खरीद भी करेगी। माइक्रोसॉफ्ट भी ग्रेटर नोएडा में आईटी क्षेत्र में 4000 कर्मचारियों की क्षमता का कैंपस स्थापित करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएसएमई मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश और अमेरिका के बीच के व्यापार में प्रदेश से 2.74 बिलियन डॉलर के टेक्सटाइल, लकड़ी का सामान, कालीन, गलीचे, लोहा, स्टील व एल्यूमीनियम के सामानों का निर्यात हो रहा है।

उन्होंने कहा कि निवेशकों ने नोएडा व ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल्स के क्षेत्र में रुचि दिखाई है। इसी प्रकार फूड प्रोसेसिंग, हॉर्टीकल्चर, फुटवियर एवं लेदर आर्टिकल्स, केमिकल व फार्मा, एग्रीकल्चर और सर्विस सेक्टर में भी निवेश किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि निवेशकों को सहूलियत देने के लिए इज आफ डूइंग बिजनेस के तहत निवेश मित्र पोर्टल संचालित किया गया है। निवेशकों को प्रदेश में प्रतिस्पर्धात्मक लो-लेबर कास्ट के साथ कुशल श्रमिक और श्रम कानूनों में रियायतों का लाभ मिलेगा। साथ ही इनके अनुकूल प्रदेश का इन्फ्रास्ट्रक्चर भी विकसित किया जा रहा है। 

अपर मुख्य सचिव एमएसएमई नवनीत सहगल ने यूपी में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सरकार की कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि सरकार ने अमेरिकन निवेशकों के लिए यूएसए डेस्क स्थापित किया है। इसके तहत निवेश प्रस्तावों को गति मिलेगी। 


उन्होंने कहा कि निवेशकों की सुविधा के लिए एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में तैयार किया जा रहा है। बैठक में डिफेंस के क्षेत्र से बिलियम ब्लेयर, फार्मा-हेल्थ केयर-मेडिकल डिवाइस के क्षेत्र से मनोज माधवन, आईटी-आईटीज के क्षेत्र से सचिन तयाल, कृषि के क्षेत्र से मुकुल वार्ष्णेय, पेप्सिको इंडिया से विराज चौहान और मिनिस्टर काउंसलर आफ यूएस कामर्शियल सर्विस ऐलीन नंदी ने चर्चा में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed