{"_id":"5c6503cdbdec2256ab4e6b1e","slug":"people-will-get-facility-of-electricity-connection-from-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः आज से घर बैठे लीजिए बिजली कनेक्शन, बदलवाएं खराब मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः आज से घर बैठे लीजिए बिजली कनेक्शन, बदलवाएं खराब मीटर
Thu, 14 Feb 2019 11:30 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
हुसैनगंज में तैयार विद्युत सेवाकेंद्र , उद्घाटन का इंतजार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कनेक्शन लेने या मीटर बदलवाने के लिए अब कार्यालयों के चक्कर लगाने से छुटकारा मिलेगा। साथ ही काम के बदले घूस लेने की प्रवृति पर रोक लगेगी। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम का हुसैनगंज कस्टमर केयर सेंटर विद्युत सेवाकेंद्र तैयार है। बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा उसका शुभारंभ करेंगे।
विद्युत सेवाकेंद्र पर आवेदन करने पर आवेदक को सिर्फ बिजली कनेक्शन की प्रोसेसिंग एवं कनेक्शन फीस जमा करने के लिए संबंधित अवर अभियंता के पास जाना होगा। आवेदन पर होने वाली कार्रवाई की मॉनीटरिंग अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी करेंगे। तय अवधि में उपभोक्ता का कार्य न होने पर जिम्मेदार पर कार्रवाई होगी।
100 रुपये में काल करके घर बुलाएं
आवेदकों को घर बैठे बिजली कनेक्शन सहित नौ तरह की सुविधाएं पाने के लिए 100 रुपये चुका कर विद्युत सेवाकेंद्र पर पंजीकरण कराना होगा। इस पंजीकरण में आवेदक को नाम एवं मोबाइल नंबर अपना पता बताना होगा। इसके बाद एजेंसी कर्मी आवेदक के घर पहुंच करके टेबलेट पर नए कनेक्शन का फॉर्म भर कर उसके डिजिटल हस्ताक्षर कराएगा।

सिर्फ सात दिन में कनेक्शन
हुसैनगंज में तैयार विद्युत सेवाकेंद्र
- फोटो : amar ujala
ये दस्तावेज देने होंगे
बिजली का नया कनेक्शन पाने के लिए आवेदक यदि मकान मालिक है तो उसको रजिस्ट्री, यदि किराएदार को किराए की रसीद, दोनों के बीच का अनुबंध पत्र एवं एनओसी के दस्तावेज देने होंगे। इसके अतिरिक्त आईडी प्रूफ के तौर पर मतदाता पहचान पत्र, आधार, पासपोर्ट, डीएल आदि की छाया प्रतिलिपि देनी होगी।
जिस आवेदक के घर एवं दुकान के पास बिजली का पूरा सिस्टम होगा वह सिर्फ सात दिन में कनेक्शन पा जाएगा। अधिशासी अभियंता (सूचना प्रौद्योगिकी) अरविंद सिंह के मुताबिक इस सिस्टम के तहत आवेदक के कनेक्शन स्थल से 40 मीटर की दूरी पर लेसा की (डिपॉजिट वर्क की नहीं) एलटी लाइन और ट्रांसफार्मर होना अनिवार्य होगा।
ऐसे पाएंगे सेवाएं
- उपभोक्ता खुद विद्युत सेवाकेंद्र पर जाकर
- मध्यांचल निगम की वेबसाइट के जरिये
- मोबाइल अप्लीकेशन के माध्यम से
- टोल फ्री नंबर 1912 पर काल करके

ये कार्य कराने की सुविधाएं
- नए बिजली कनेक्शन
- नए अस्थायी बिजली कनेक्शन
- प्रीपेड मीटर से बिजली कनेक्शन
- उपभोक्ता नाम परिवर्तन
- विद्युत भार बढ़ोतरी
- बिल का टैरिफ परिवर्तन
- खराब मीटर बदलना
- चेक मीटर का लगवाना
- स्थायी बिजली कनेक्शन
सेवाकेंद्र पर उपभोक्ताओं को नौ तरह की सेवाएं
उपभोक्ताओं की समस्याआें को देखते हुए हुसैनगंज कस्टमर केयर सेंटर पर विद्युत सेवाकेंद्र की स्थापना की गई है। यहां पर उपभोक्ताआें को नौ तरह की सेवाएं मिलेंगी। उपभोक्ता चाहे तो सेवाकेंद्र पर जाकर या ऑनलाइन औपचारिकताएं पूरी कर सकता हैं।
- संजय गोयल, प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लखनऊ