भाजपा ने पुलिस को लेकर अखिलेश सरकार पर किया करारा प्रहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार पर पुलिस की मनमानी के आगे समर्पण कर देने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बुधवार को यहां कहा कि गाजियाबाद के सेक्टर-4 में पुलिस सिपाहियों द्वारा पुलिस चौकी में बंद पति को छुड़ाने गई महिला से पहले 15 हजार रुपये लेना और फिर 10 हजार रुपये की और मांग करना बेहद गंभीर मामला है।
इससे लगता है कि सरकार कानून के रखवालों के भ्रष्टाचार और आम लोगों का उत्पीड़न करने की आदत पर रोक लगाने में पूरी तरह असफल है।
बाराबंकी के थाना कोठी की घटना पर सरकार की लीपापोती के चलते ही इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
यह घटनाएं भी हैं बानगी
प्रवक्ता ने कहा कि मथुरा की परखम पुलिस चौकी में गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या, हमीरपुर में एक जाति विशेष के अपराधी द्वारा किशोरी के साथ लगातार छेड़छाड़ की घटना और पुलिस की चुप्पी, अलीगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक दलित विधवा के साथ गैंगरेप और उसके कपड़े तक उठा ले जाने की घटना प्रदेश सरकार के कानून-व्यवस्था की बानगी हैं।
संभल के गुन्नौर में दलित किशोरी के साथ बलात्कार में नामजद लोगों ने बयान न बदलने पर किशोरी के घर को ही जला दिया।
लखनऊ में एक एलएलबी छात्र द्वारा दो सगी बहनों का पांच वर्ष से यौन शोषण प्रदेश सरकार के धमक और इकबाल की बानगी है।
सरकार को इन घटनाओं से सबक लेकर लोगों को पुलिस व अपराधियों के उत्पीड़न से बचाने की चिंता करनी चाहिए।