{"_id":"5f16a571d67f2f11071d16fa","slug":"people-of-bikers-gang-arrested-for-ruckus-and-three-policemen-suspended","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स गैंगः उत्पात मचाने पर 40 लोगों पर केस, सात हमलावर गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइकर्स गैंगः उत्पात मचाने पर 40 लोगों पर केस, सात हमलावर गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
Tue, 21 Jul 2020 01:51 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 21 Jul 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग स्थित चिरैयाबाग में रविवार शाम उत्पात मचाने वाले बाइकर्स गैंग के सात हमलावरों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया, वहीं कमिश्नर सुजीत पांडेय ने तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। मामले में दो पीड़ितों की तहरीर पर 16 नामजद और 24 से अधिक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
वहीं 10 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा के मुताबिक, रविवार को चिरैयाबाग पुल के नीचे 24 से अधिक बाइकों पर सवार 50 से अधिक युवकों ने जमकर उत्पात मचाते हुए कई बाईकें तोड़ी दी थीं। पुलिस ने विभिन्न जगहों से साहिल चौधरी, बागेश्वर यादव, प्रद्युम्न सिंह, विशाल, अभिषेक, आदर्श, आयुष को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रमुख भूमिका निभाने वाले वीर यादव के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अन्य अपराधियों को भी जल्दी खोज लेगी। वारदात में शामिल दो बाइक भी बरामद की गई हैं

बलवा, मारपीट, धमकी व दहशतगर्दी का केस दर्ज
हमले में घायल वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर 7 निवासी संदीप पाल की तहरीर पर बाइकर्स गैंग के सरगना वीर यादव के अलावा सुदीप यादव, पव्वा यादव, आयुष यादव, अंकित यादव, बागेश्वर, विनोद यादव, लल्ला यादव, आकाश, प्रद्युम्न, सौरभ वर्मा, सुधांशु, साहिल चौधरी, इमरान खान, सूरज चौहान के विरुद्ध बलवा, मारपीट, धमकी देने व दहशतगर्दी के लिए 7सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ। वहीं विकास कनौजिया की तरफ से लिखाए मुकदमे में हरिजन एक्ट भी लगा है।
तेलीबाग इलाके में रविवार को उत्पात मचाने वाले बाइकर्स गैंग के सात बदमाश गिरफ्तार हुए तो उनके परिजनों में खलबली मच गई। उनका थाने पर आना शुरू हो गया। परिजन नए-नए बहाने बताते रहे किसी ने बताया उनका बेटा शटरिंग के काम से बाहर निकला था। किसी ने बताया उनका बेटा तो दवा लेने के लिए निकला था।
तो किसी ने कहा उनका बेटा वापस घर आ रहा था। वहीं कुछ परिजन ऐसे भी थे जो लॉकअप के अंदर बंद अपने बच्चों को डांट भी लगा रहे थे कि तुम ऐसा काम करते हो मुझे नहीं पता था। पुलिस से भी बहाने बताने लगे कि साहब बच्चों को छोड़ दो। पुलिस ने बच्चों पर दर्ज मुकदमों की जानकारी दी।