{"_id":"6a2f1127bb47ef95050cc9a0","slug":"people-in-ashrafabad-went-without-electricity-and-water-for-13-hours-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1783619-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अशरफाबाद में 13 घंटे तक बिजली-पानी के लिए तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अशरफाबाद में 13 घंटे तक बिजली-पानी के लिए तरसे लोग
विज्ञापन
भूमिगत केबल में फॉल्ट ठीक करते कर्मचारी।
लखनऊ। भूमिगत फॉल्ट के कारण चौक इलाके के अशरफाबाद मोहल्ले में करीब 500 घरों की बिजली सुबह 6 बजे ठप हो गई। आरोप है कि फॉल्ट आने के बाद शुरुआती कई घंटे समस्या को समझने और फॉल्ट का स्थान खोजने में ही निकल गए।
अशरफाबाद के लोगों ने बताया कि रविवार की सुबह अचानक बिजली गुल हो गई। उपकेंद्र पर शिकायत की गई। करीब चार घंटे बाद उपकेंद्र कर्मियों ने बताया कि भूमिगत केबल में फॉल्ट आ गया। इसके बाद फॉल्ट को खोजने की मुहिम शुरू हुई। खोजने और केबल की मरम्मत के बाद शाम करीब 7:30 बजे बिजली चालू हो सकी। इस कारण गर्मी और उमस में 13 घंटे से ज्यादा समय तक लोगों को बिजली-पानी के लिए तरसना पड़ा। अधिशासी अभियंता आनंद प्रकाश वर्मा ने बताया कि भूमिगत केबल काफी जर्जर होने के कारण उसे सही करने में समय लगा।