फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   people gave cctv footage of thief to ig

ताबड़तोड़ अपराधों से परेशान लोगों ने आईजी को सौंपी वारदात की फुटेज

Tue, 07 Aug 2018 04:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 07 Aug 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
people gave cctv footage of thief to ig
साइकिल चोरी करता कैद हुआ चोर - फोटो : amarujala
गोमतीनगर विस्तार में चोरी की ताबड़तोड़ वारदातों से परेशान नागरिकों ने लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुजीत पांडेय को साइकिल चोरी करते एक बदमाश का सीसीटीवी फुटेज सौंपते हुए धरपकड़ और गोमतीनगर विस्तार में थाना खोलने की मांग की है। 
विज्ञापन


गोमतीनगर विस्तार महासंघ के सचिव उमाशंकर दुबे के नेतृत्व में नागरिकों ने राप्ती अपार्टमेंट से रविवार देर रात चार साइकिलें चोरी होने पर बदमाश का सीसीटीवी फुटेज पुलिस महानिरीक्षक को सौंपा।
विज्ञापन


बताया कि एक बच्चे के अपहरण के बाद पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर अपार्टमेंट में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। अपार्टमेंट में घुसकर वारदात अंजाम देने वाले बदमाश की करतूत सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिकों ने गोमतीनगर विस्तार में प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, प्रभावी गश्त व बदमाशों की धरपकड़ की मांग की। राप्ती अपार्टमेंट के सचिव नवीन सिंह ने बताया कि मनोज वर्मा, कर्नल सीमित, नमित राय व डॉ मुकेश कुमार के घर से साइकिल चोरी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed