फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People from Vindhyachal to Andhra meet Akhilesh, blessed to become CM

विंध्याचल से लेकर आंध्र तक से आए लोगों ने की अखिलेश से मुलाकात, सीएम बनने का दिया आशीर्वाद

Mon, 11 Jan 2021 02:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 11 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
People from Vindhyachal to Andhra meet Akhilesh, blessed to become CM
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
बुंदेलखंड, खासतौर से चित्रकूट के दौरे से लौटे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से रविवार को विभिन्न स्थानों से आए तमाम लोगों ने भेंट की। कोई उनके लिए प्रसाद और माला लेकर आया था तो कोई उन्हें 2022 में मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद देने की इच्छा से आया था। 
विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय पर अखिलेश से भेंट करने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। इनमें पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के अलावा नौजवान, बुजुर्ग, महिलाएं तथा व्यापारी व अधिवक्ता शामिल थे। आंध्र प्रदेश से आए जाम्मू रतिसियाह और अरुण कुमार ने अखिलेश को काजू की माला, तिरुपति बालाजी की शॉल तथा अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की 2022 में सफलता की कामना करते हुए उन्हें आंध्र प्रदेश आने का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि विंध्य विकास परिषद मिर्जापुर के सदस्य राज्याधिकारी पुरोहित राज मिश्र ने सपा मुखिया को मां विध्ंयवासिनी का आशीर्वाद और प्रसाद प्रदान करते हुए उन्हें  2022 में  मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया। प्रतापगढ़ से पूर्व विधायक नागेंद्र ने उन्हें सदर तहसील के गोडो गांव के शहीदों सुधाकर सिंह तथा सूबेदार श्याम लाल यादव के परिवार के साथ भेदभाव की घटना सुनाई। कहा,  राज्य सरकार ने सुधाकर के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक सरकारी नौकरी दे दी लेकिन श्यामलाल के परिवार को कोई मदद नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा घेरा कार्यक्रम के जरिए कल सरकार को घेरेंगे
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ  स्वामी विवेकानंद जयंती पर 12 जनवरी को प्रदेश भर में युवा घेरा कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है। पार्टी के युवा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से सभी जगह युवा घेरा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। कहा कि गांवों, नगरों, महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में  युवा घेरा बनाकर महंगी शिक्षा, बेरोजगारी व युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाए। कार्यकर्ता युवा घेरा के जरिये इन मुद्दों पर युवाओं के बीच सरकार की नीतियों की पोल खोलें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed