{"_id":"594c1ac44f1c1b77398b4689","slug":"people-fall-ill-because-of-weather-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम बदलते ही बीमारी ने किया परेशान, एक की मौत, 30 बच्चे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम बदलते ही बीमारी ने किया परेशान, एक की मौत, 30 बच्चे भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के करवट लेने से बच्चे बीमार हो रहे हैं। एक ओर जहां बच्चे डायरिया की चपेट में आ रहे हैं, वहीं बुखार की शिकायत भी तेजी से बढ़ रही हैं। बीते एक सप्ताह में बुखार की चपेट में आने के बाद बड़ी संख्या में बच्चे अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल में बुखार पीड़ित 15 बच्चे भर्ती हैं। वहीं, लोहिया व सिविल अस्पताल के बाल रोग वार्ड में भी 20 से अधिक बच्चे भर्ती हैं। हरदोई के सुमित (11) को बीते एक सप्ताह से तेज बुखार था। पिता सुशील ने बताया कि स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा था, फायदा नहीं होने पर बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
इसी तरह सीतापुर के प्रताप (1.5 वर्ष ) और सोनी (1.5), माल का अंश, पारा की तनु (12), बालागंज की खुशनूद (4), देवरिया का आदित्य (9), बाराबंकी की छवि (3) व लखीमपुर के आशुतोष (1.5) समेत करीब 15 बच्चों का बलरामपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। लोहिया व सिविल अस्पताल में भी बुखार की शिकायत से 20 से भी अधिक बच्चे भर्ती हैं।
विज्ञापन
पीलिया के भी बढ़ रहे रोगी
बच्चों में बुखार के अलावा पीलिया की भी समस्या बढ़ रही है। डालीगंज के जावेद (3) , त्रिवेणीनगर की आन्या मिश्रा (4) व बाराबंकी की छवि (3) को पीलिया की शिकायत से बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।