{"_id":"60881c260a8b74488e7c3a0a","slug":"people-dying-in-agony-due-to-cm-s-hollow-assurance-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर जंग: अखिलेश यादव बोले- मुख्यमंत्री के खोखले आश्वासन से तड़प-तड़प कर मर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर जंग: अखिलेश यादव बोले- मुख्यमंत्री के खोखले आश्वासन से तड़प-तड़प कर मर रहे लोग
Wed, 28 Apr 2021 08:27 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 28 Apr 2021 08:27 AM IST
सार
भाजपा सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर संबंधी विशेषज्ञों की चेतावनी को नजरअंदाज किया, इसका खामियाजा पूरा देश भुगत रहा है। इधर, यूपी में मुख्यमंत्री के खोखले आश्वासन ने लोगों को तड़प-तड़प कर मरने को मजबूर दिया हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर संबंधी विशेषज्ञों की चेतावनी को नजरअंदाज किया, इसका खामियाजा पूरा देश भुगत रहा है। इधर, यूपी में मुख्यमंत्री के खोखले आश्वासन ने लोगों को तड़प-तड़प कर मरने को मजबूर दिया हैं। ये बातें सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कही।
विज्ञापन
यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा सरकार सच्चाई का सामना करने से भय खाती है। प्रदेश की जनता इलाज, दवा और ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रही है। जबकि भाजपा सरकार कुप्रचार और विज्ञापन के सहारे सभी को भटकाने का काम कर रही है। सपा संकट की इस घड़ी में जनता के साथ है और आगे भी रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा ने चार वर्ष में जनहित में एक भी उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं किया है। सैफई से गोरखपुर तक स्वास्थ्य क्षेत्र में जो भी कार्य हुए वे सभी सपा सरकार के कार्यकाल में हुए। भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद किया है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर और रायबरेली में एम्स सपा सरकार की ही देन है। भाजपा सरकार इन्हें ठीक से शुरू भी नहीं कर पाई। भर्ती न होने से चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ की भारी कमी है।
विज्ञापन
साथ ही, एक ट्वीट में अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस दावे कि यूपी में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। अफवाह फैलाने वालों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी, पर तंज कसते हुए कहा कि ‘वो झूठ बोल रहा था बड़े सलीके से, मैं एतबार न करता तो और क्या करता।’